search

कल बंद रहेंगे स्कूल... चंडीगढ़ प्रशासन ने किया अवकाश का एलान, सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा नियम

deltin33 2026-1-26 16:56:43 views 1269
  

चंडीगढ़ प्रशासन ने किया अवकाश का एलान (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक अहम फैसला लेते हुए कल यानी मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिली है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी चंडीगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी। संबंधित विभागों को आदेश की सूचना तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ की सड़कों से कचरा किया साफ, स्वच्छता में बेहतरीन योगदान के लिए रिटायर्ड DIG इंदरजीत सिंह को मिलेगा पद्मश्री
चंडीगढ़ प्रशासन ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी प्रगति का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था, जिसमें सुशासन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियां शामिल थीं। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त और अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है।

चंडीगढ़ पुलिस ने वर्ष 2025 में देश का सबसे तेज औसत आपातकालीन रिस्पॉन्स टाइम 5.6 मिनट हासिल किया। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ‘सड़क सहायक–सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ योजना के तहत क्विक रिस्पॉन्स टीम मोटरसाइकिलें तैनात की गईं। चंडीगढ़ ने आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 100 प्रतिशत संतृप्ति हासिल की है।

PARAKH राष्ट्रीय सर्वेक्षण में चंडीगढ़ ने यूटी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। चंडीगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग प्रेसिडेंट अवॉर्ड भी मिला है। शहर ने सभी सरकारी भवनों पर 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा संतृप्ति हासिल कर देश में पहला स्थान बनाया है।  

यह भी पढ़ें- 27 से चंडीगढ़ में वन पास पार्किंग सिस्टम, क्यूआर कोड से भी मिलेगा, दोपहिया वाहनों के 250 व चार पहिया के 500 रुपये

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पॉलीथीन खाने से मरी गायें व गौवंश, अफसरों ने लिया सबक, प्रतिबंधित प्लास्टिक के 1600 किलो कैरी बैग जब्त
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131