search

गोरखपुर के नौकायन-गोलघर घूमकर सिवान लौट रहे थे स्कार्पियो सवार, गाड़ी पलटने से गई थी युवक-युवती की जान

Chikheang The day before yesterday 11:27 views 311
  

नशे में होने की वजह से बैरियर तोड़कर भाग रहे थे। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हादसे में सिवान (बिहार) की रहने वाली युवती व युवक की मौत के बाद शुरू हुई जांच में रोज नए तथ्य सामने आए हैं। काल डिटेल की छानबीन करने पर सामने आया है कि छह फरवरी (शुक्रवार) को स्कार्पियो सवार सिवान से निकलने के बाद शहर में आए थे। गोलघर व नौकायन घूमने के बाद पार्टी करके रात में घर लौट रहे थे।  

देवरिया के गौरी बाजार में हुई दुर्घटना को लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन खंगाल रही है। शुरुआती दिनों में जहां इस मामले को पशु तस्करों से जोड़कर देखा जा रहा था, वहीं ताजा जांच में तस्करी का एंगल खत्म हो चुका है। अब विवेचना इस बात पर केंद्रित है कि आखिर शुक्रवार की रात फुटहवा इनार से लेकर देवरिया के गौरीबाजार तक क्या-क्या हुआ।

जांच में सामने आया है कि सिवान जिले के मुढ़ा गांव निवासी 20 वर्षीय मनीषा यादव, करालू गांव निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार गौड़ और भैसाखाल गांव निवासी 26 वर्षीय चालक बृजेश यादव घर से निकलने के बाद शाम को गोरखपुर पहुंचे। रात तक गोलघर और नौकायन क्षेत्र में घूमते रहे। इसके बाद उन्होंने पार्टी की।

रात में जब वे स्कार्पियो से लौट रहे थे, उसी समय पुलिस पिकअप सवार पशु तस्करों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। घेराबंदी के समय स्कार्पियो ने पुलिस की जीप में टक्कर मारी। रोकने की कोशिश पर वाहन सवारों ने बैरियर तोड़ दिया और तेज रफ्तार में देवरिया की तरफ भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन देवरिया जिले की सीमा में प्रवेश करते ही स्कार्पियो संतुलन खो बैठी और गौरीबाजार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में टोल प्लाजा के पास पलटी बोलेरो, दो की मौत और चार की हालत गंभीर

हादसे में मनीषा और अमित की मौत हो गई। वाहन से शराब की बोतलें मिलने के बाद नशे की आशंका भी जताई गई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि टक्कर के वक्त वाहन की रफ्तार कितनी थी और क्या चालक घबराहट में नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल स्कार्पियो पुलिस के कब्जे में है और तकनीकी जांच जारी है। घायल चालक का विस्तृत बयान दर्ज होना बाकी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161256