search

SBI CBO Recruitment 2026: सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

cy520520 5 hour(s) ago views 1049
  

SBI CBO Recruitment 2026 Extend Notice: इस दिन तक करें आवेदन।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी कि CBO के कुल 2050 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है। जो उम्मीदवार बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। लेकिन अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया हैं। अब वे उम्मीदवार 25 फरवरी, 2026 तक सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, बैकिंग जागरूकता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर विषय से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

SBI CBO Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई


एसबीआई में सीबीओ के पदों पर आवेदन करना बेहद ही आसान है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25/ पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट को होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लेने के पश्चात जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।



यह भी पढ़ें: CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप- A, B, C टियर-1 प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन कर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156262