search

पानीपत में शिक्षिका को सम्मोहित कर लूटी सोने की अंगूठी और नकदी, ऐसे दिया था झांसा

LHC0088 1 hour(s) ago views 451
  

दो लोगों ने शिक्षिका को सम्मोहित कर ठगे सोने की अंगूठी।



जागरण संवाददाता, समालखा। शहर के समाज सेवा समिति मोड़ के पास बाबा के वेश में आए दो लोगों ने महिला शिक्षिका को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी और 400 रुपये ले लिए। महिला ने होश आने के बाद उनकी तलाश शुरू की तो कोई पता नहीं चला।

पीड़ित ने मामले की शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी है। इन लोगों की ओर से एक कार चालक को भी शिकार बनाने की चर्चा है। वहीं, एक अन्य महिला को भी बाबा ने शिकार बनाने का प्रयास किया, वह बाबा के झांसे में नहीं आई।

पीड़ित महिला के जेठ टिंकू ने बताया कि वह माडल टाउन में रघुनाथ मंदिर के पास रहता है। छोटे भाई की पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। सुबह साढ़े दस बजे के करीब शिक्षिका सरिता बाजार से घर लौट रही थी। उसके हाथ में 400 रुपये थे। वह हाथ में सोने की अंगूठी पहनी थी।

इसी दौरान सामने से आ रहे बाबा के वेश में आ रहे दो लोगों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने उसे रोका और बात करने के बहाने उसके सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। महिला के सिर पर हाथ फेरते ही वह सम्मोहित हो गई और उनके कहने पर अपने सोने की अंगूठी व हाथ में रखे 400 रुपये उन्हें दे दिए।

उसके बाद उन लोगों ने पास की एक दुकान पर सिलाई कर रही महिला वीणा के कानों में सोने की बाली देख उसे सम्मोहित करने की कोशिश की, लेकिन उक्त महिला बहकावे में नहीं आई।

स्थानीय लोगों के अनुसार उसके बाद उन दोनों ने समिति मोड़ पर कार खड़ी कर स्वजन का इंतजार कर रहे एक चालक को सम्मोहित कर उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी निकलवा ली। पीड़ित सरिता के स्वजन दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से बाबा को खोजने में लगे हैं। वीरवार को पुलिस को शिकायत देने की बात कह रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158468