search

गोरखपुर में बारात जाने को बाइक न मिलने पर नाराज हुआ बेटा, पिता-भाई पर किया ब्लेड से हमला

Chikheang 2 hour(s) ago views 65
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के महुआ गांव में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बरात में जाने के लिए बाइक न मिलने से नाराज युवक ने अपने ही पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई है, जबकि भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

महुआ गांव निवासी रविन्द्र निषाद (56) राजगीर का काम करते हैं। उनका बेटा विशाल निषाद पेंट-पॉलिश का काम करता है। बुधवार रात गांव में एक बारात में जाने के लिए विशाल ने घर की बाइक मांगी थी, लेकिन पिता ने बाइक देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।  

आरोप है कि इसी दौरान विशाल ने ब्लेड खरीदकर रख ली थी। गुरुवार को मौका मिलते ही उसने पहले पिता रविन्द्र निषाद की गर्दन पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई विनय भी हमले की चपेट में आ गए और घायल हो गए। एक अन्य भाई खून देखकर बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जेल में बंदियों के बीच खूनी संघर्ष, नुकीले हथियार से हमले में एक कैदी घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी विशाल निषाद को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160346