Munger Seat Election 2025: मुंगेर में इस बार खिलेगा कमल या जलेगा लालेटन? 68 वर्षों में सिर्फ एक बार भाजपा

Chikheang 2025-10-8 22:12:59 views 1259
  मुंगेर में इस बार खिलेगा कमल या जलेगा लालेटन? 68 वर्षों में सिर्फ एक बार भाजपा





रजनीश, मुंगेर। मुंगेर विधानसभा सीट (Munger Assembly Seat) का राजनीतिक इतिहास कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। आजादी के बाद से यहां कुल 17 बार चुनाव हुए, लेकिन भाजपा को अब तक सिर्फ एक-एक बार 2020 में सफलता मिली है। हालांकि, इसके पहले भारतीय जनसंघ को एक बार सफलता अवश्य मिली थी। इस रूप में 1969 का चुनाव ऐतिहासिक रहा, जब जनसंघ के रविश चंद्र वर्मा जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उस दौर में कांग्रेस और सोशलिस्ट दलों का वर्चस्व था, फिर भी जनसंघ की यह सफलता महत्वपूर्ण मानी गई। 1977 में जनसंघ के जनता पार्टी में विलय होने के तीन वर्ष बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने चुनाव चिह्न कमल छाप के साथ अस्तित्व में आई। तब से 2015 तक यह मुंगेर सीट पर अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इन वर्षों में भाजपा ने कई प्रयास किए।



1995 में पार्टी ने प्रो. अजफर शमसी को प्रत्याशी बनाया, मगर वे जनता दल के मोनाजिर हसन से लगभग पांच हजार वोटों से हार गए। 2015 में भाजपा ने प्रणव कुमार को पहली बार टिकट दिया, लेकिन उन्हें राजद प्रत्याशी विजय कुमार विजय ने पराजित कर दिया। उस समय राजद-जदयू गठबंधन ने मजबूत चुनावी समीकरण बनाया था।
उपचुनाव में हुआ उलटफेर

2009 का उपचुनाव इस क्षेत्र की राजनीति में खास मोड़ साबित हुआ। जदयू विधायक मोनाजिर हसन सांसद बनने के कारण इस्तीफा दे चुके थे। उपचुनाव में राजद ने भाजपा से बगावत कर चुके विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया। उन्हें वैश्य समाज और भाजपा समर्थक वोटरों का परोक्ष समर्थन मिला और वे जीत गए। यह जीत राजद की रही, लेकिन संकेत भाजपा के लिए सकारात्मक थे।



अंततः 2020 का चुनाव भाजपा के लिए निर्णायक रहा। प्रणव कुमार को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने कड़े मुकाबले में राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 1244 मतों से हराकर भाजपा को पहली बार मुंगेर से विधानसभा में प्रतिनिधित्व दिलाया। इस जीत ने भाजपा की दशकों पुरानी कोशिशों को मुकाम तक पहुंचाया।
2020 चुनाव परिणाम

  • प्रणव कुमार, भाजपा - 75573 वोट
  • अविनाश कुमार विद्यार्थी, राजद - 74329 वोट
  • मतों का अंतर - 1244

कब कौन विधायक रहा?







    वर्ष नाम पार्टी
   
   
   1957
   निम्रद मुखर्जी
   कांग्रेस
   
   
   1962
   रामगोविंद वर्मा
   कांग्रेस
   
   
   1967
   हासिम
   सोशलिस्ट पार्टी
   
   
   1969
   रवीश चंद्र वर्मा
   भारतीय जनसंघ
   
   
   1972
   प्रफुल्ल कुमार मिश्रा
   कांग्रेस
   
   
   1977
   सैयद जाबिर हुसैन
   जनता पार्टी
   
   
   1980
   रामदेव सिंह यादव
   जनता पार्टी-से.
   
   
   1985
   रामदेव सिंह यादव
   लोकदल
   
   
   1990
   रामदेव सिंह यादव
   जनता दल
   
   
   1995
   मोनाजिर हसन
   जनता दल
   
   
   2000
   मोनाजिर हसन
   राजद
   
   
   2005
   मोनाजिर हसन
   जदयू
   
   
   2005
   मोनाजिर हसन
   जदयू
   
   
   2009
   विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
   राजद (उपचुनाव)
   
   
   2010
   अनंत कुमार सत्यार्थी
   जदयू
   
   
   2015
   विजय कुमार यादव
   राजद
   
   
   2020
   प्रणव कुमार यादव
   भाजपा
   

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: गड़खा में टिकट की रेस में जोर, पहली सूची के इंतजार में नेताओं की धड़कनें तेज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137692

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.