search

हिमाचल में स्कूल परिसर में घुसकर महिला कर्मी की हत्या, बच्चों के सामने दराट से किए कई वार

deltin33 2 hour(s) ago views 775
  

स्कूल परिसर में मिड-डे मील वर्कर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। जागरण  



जागरण टीम, देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बेहद खौफनाक वारदात हुई है। स्कूल के अंदर घुसकर एक महिला कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया गया। एक व्यक्ति ने स्कूल परिसर में बच्चों के सामने महिला कर्मी को दराट से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को देखकर बच्चे भी सहम गए।

यह वारदात देहरा उपमंडल के तहत चनौर स्कूल में हुई है। यहां स्कूल में मिड-डे मील वर्कर कार्यरत महिला सुलोचना देवी को पड़ोसी ने मौत के घाट उतार दिया। महिला चनौर की ही रहने वाली है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है व आगामी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने स्कूल स्टाफ सहित आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं।  

यह भी पढ़ें: शिमला में चोरों ने पूर्व मंत्री के मकान को बनाया निशाना, कमरे में रखे पांच गीजर चुराए

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में HIV पाॅजीटिव की पहचान कर दी सार्वजनिक, पत्नी सहित सास और ससुर पर FIR दर्ज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469842