नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana) का इंतजार कब खत्म होगा? यह सवाल इस समय करोड़ों किसानों के मन में उठ रहा है। देश का बजट पेश हो चुका है। होली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में किसान भाई ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद रंगों के महापर्व होली से पहले उनके खाते में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं।
पीएम किसान योजना कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आती है। कृषि मंत्रालय ही इस योजना को मैनेज करता है। वही पूरा डेटा तैयार करता है। कब और किस समय इस किस्त का हस्तांतरण किया जाएगा, इसकी जानकारी कृषि मंत्रालय ही देता है। किसान योजना की एक वेबसाइट और इसके सोशल मीडिया अकाउंट भी हैं।
वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से सरकार इस योजना से जुड़ी ताजा अपडेट किसानों को शेयर करती है। आइए जानते हैं कि आखिर इस योजना को लेकर ताजा अपडेट क्या है और वो कौन सी तारीख हो सकती है जब 22वीं किस्त जारी की जा सकती है।
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
सूत्रों ने बताया कि कृषि मंत्रालय ने PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त भेजने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिन किसानों की 21वीं किस्त तकनीकी कारणों से रुक गई थी, उनके खाते में 21वीं और 22वीं किस्त का पैसा एक साथ भेजा जाएगा। यानी ऐसे किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये क्रेडिट किए जाएंगे। अगर आप भी उन किसानों में से एक हैं जिनकी 21वीं किस्त रुक गई थी तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। 22वीं किस्त के साथ 21वीं किस्त का पैसा भी आपके खाते में आएगा।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। यह 2025 की पहली किस्त थी और पिछले वित्त वर्ष की आखिरी। अगर हम इस पैटर्न के हिसाब से अंदाजा लगाएं तो PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त भी 24 फरवरी से आगे या पीछे आ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी किस्त होली से पहले जारी हो सकती है। इस साल होली का त्योहार 4 मार्च को पड़ रहा है। 3 मार्च को होलिका दहन होगा। ऐसे में संभावना है कि केंद्र सरकार होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजकर उन्हें होली का तोहफा दे सकती है।
यह भी पढ़ें- \“हमें किसानों के लिए ₹1211 करोड़ चाहिए\“, PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री से किसने की डिमांड? |
|