search

बैंक से 22.50 करोड़ ठगी का मामला, दीपक कास्मो लिमिटेड को क्लीनचिट, CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

deltin33 3 hour(s) ago views 528
  

सीबीआई दिल्ली की स्पेशल टास्क ब्रांच ने कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित इंडियन बैंक से 22.50 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपित सोलन स्थित कंपनी दीपक कास्मो लिमिटेड को सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है। सीबीआइ ने कंपनी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खत्म करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी।

वीरवार को अदालत ने सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूर कर दिया। इस केस में कंपनी के निदेशक राजीव पांडेय, मुनीष दीवान और सार्थक गर्ग भी आरोपित थे। उन्हें भी सीबीआई ने बड़ी राहत दे दी है। पिछले साल सीबीआई दिल्ली की स्पेशल टास्क ब्रांच ने कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

शिकायत के अनुसार कंपनी के निदेशकों ने साजिश कर बैंक से करोड़ों का लोन ले लिया। बाद में कंपनी ने लोन चुकाना बंद कर दिया। कंपनी ने अप्रैल 2024 तक बैंक को 22.50 करोड़ का नुकसान पहुंचा दिया। ऐसे में बैंक ने कंपनी के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हालांकि, बाद में सीबीआई को इस केस में खास सबूत नहीं मिले। यह भी बात सामने आई कि कंपनी ने बैंक को कर्ज चुका दिया था। सीबीआई जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा खरीदी और बेची गई पुरानी मशीनरी की जानकारी बैंक को पहले ही दे दी गई थी।

कंपनी ने जिस लोन से अपने लिए मशीनरी खरीदी थी, उसे कंपनी ने बैंक को चुका दिया था। शिकायतकर्ता बैंक और आरोपित कंपनी के बीच संयुक्त रूप से 21.40 करोड़ में फुल एंड फाइनल सेटलमेंट हो गया था। इसलिए सीबीआई ने केस बंद कर अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469998