search

UP Board Exam 2026 : बोर्ड मुख्यालय में 13 फरवरी से रात में भी कार्य करेगा राज्य स्तरीय कमांड एंड कंट्रोल रूम

cy520520 Yesterday 20:26 views 810
  

UP Board Exam 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की फाइल फोटो।



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा 18 फरवरी से आरंभ हो रही है, जो कि 12 मार्च तक चलेगी। अधिकांश परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक, जिला एवं मंडल स्तर पर राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
नकलविहीन परीक्षा की तैयारी

UP Board Exam 2026 नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के आयोजन के लिए की गई तैयारियों की शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक) पार्थ सारथी सेन शर्मा, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के साथ लखनऊ से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) के साथ शाम पांच बजे आनलाइन समीक्षा बैठक करेंगे।
केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा

UP Board Exam 2026 परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 8033 केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बोर्ड एवं विभागीय अधिकारियों के बड़ी और कड़ी चुनौती है। सभी जनपद मुख्यालय पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। एक-दो दिन में सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूमों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे।
स्ट्रांग रूमों की सीसीटीवी से आनलाइन निगरानी

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय में राज्य स्तरीय कमांड एंड कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां से स्ट्रांग रूमों की सीसीटीवी के माध्यम से आनलाइन निगरानी कराई जा रही है। यह कंट्रोल रूम शुक्रवार से रात में भी काम करने लगेगा, ताकि स्ट्रांग रूमों की पूरी परीक्षा अवधि में लगातार 24 घंटे निगरानी कराई जा सके। इसके लिए कर्मचारियों की तीन पाली में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
पाली वार अधिकारी नामित

पर्यवेक्षण के लिए बोर्ड के अधिकारियों को पाली वार नामित किया गया है। परीक्षा के शुचितापूर्ण आयोजन के लिए मुख्य सचिव पूर्व में जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यवेक्षण, सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दे चुके हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं की अपर मुख्य सचिव समीक्षा करेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156498