बदली रहेगी यातायात व्यवस्था। (जागरण)
जागरण संवाददाता, पटना। महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को नेहरु पथ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। विभिन्न समितियों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
दोपहर तीन बजे से अलग-अलग मार्गों से निकलकर शोभा यात्रा खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां पर शोभा यात्रा का अभिनंदन होगा। इस कारण नेहरु पथ में राजा बाजार फ्लाई ओवर के नीचे डुमरा टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
इन मार्गों पर एंबुलेंस, अग्निशमन व अन्य अति आवश्यक वाहनों का परिचालन होगा। रुकनपुरा से चिड़ियाखाना तक फ्लाई ओवर के ऊपर से वाहन चलेंगे।
नेहरु पथ में रूकनपुरा चिड़ियाखाना गेट नंबर एक तक नगर सेवा, सिटी राइड बस, सीएनजी बसों का परिचालन फ्लाईओवर के ऊपर से होगा। नेहरु पथ में जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा, आयकर गोलंबर, पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो, व्यावसायिक वाहन जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट किया जाएगा जो फुलवारी जेल मोड़ होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
छोटे वाहनों को अंबेडकर पथ से मोड़ा जाएगा। नेहरु पथ से दीघा, राजीव नगर, एजी कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहन को पाया नंबर चार से अंबेडकर पथ में डायवर्ट किए जाएंगे। जो अंबेडकर पथ से मौर्या पथ होते हुए आशियाना दीघा रोड से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
नेहरु पथ में डुमरा (टीओपी) मोड़ से पूरब से पश्चिम जाने वाले वाहनों को डुमरा (टीओपी) से दक्षिण हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर डायवर्ट किए जाएंगे जो हवाई अड्डा पश्चिमी गेट के फुलवारी जेल मोड़ से जगदेव पथ होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
आशियान दीघा की ओर जाने वाले वाहन राजा बाजार फ्लाई ओवर के ऊपर से होते हुए रूकनपुरा से रूपसपुर पुल के नीचे विजय नगर से यू टर्न लेकर फिर रूकनपुरा से फ्लाई ओवर नीचे से अंबेडकर पथ होकर जाएंगे। |
|