search

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक तेज धूप, पांच डिग्री उछला पारा

deltin33 Yesterday 21:57 views 481
  

Uttarakhand Weather Today सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जिससे तपिश बनी रह सकती है।

हालांकि, 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। बीते दो दिनों से देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे ठंड लगभग खत्म होने लगी है।

सुबह-शाम कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन है, लेकिन दिन में चैत जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारे में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किए जा रहे हैं।

देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। जबकि, बीते बुधवार को यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते 10 वर्ष में तीसरी बार ही फरवरी में रिकार्ड किया गया।

इससे पहले वर्ष 2021 व वर्ष 2023 में फरवरी में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। इस बीच पारा भी सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।
राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 26.4, 9.6
  • ऊधमसिंह नगर, 24.6, 5.8
  • मुक्तेश्वर, 19.1, 4.3
  • नई टिहरी, 18.4, 4.6


यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज फिर करवट ले सकता है मौसम, पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी जिलों में हल्की वर्षा के हैं आसार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470045