search

गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सीट विवाद पर महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

LHC0088 Yesterday 21:57 views 771
  

महिला पुलिसकर्मी के यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल (स्क्रीन ग्रैब)।



जागरण संवाददाता, गयाजी। गया से पटना जा रही एक यात्री गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।

आरोप है कि चलती ट्रेन में एक महिला पुलिसकर्मी ने सीट विवाद के दौरान एक यात्री को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गया जंक्शन से पटना जाने के लिए एक युवक पहले से ही ट्रेन की सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसी डिब्बे में कुछ महिला पुलिसकर्मी सवार हुईं।

सीट पर बैठने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ गई कि एक महिला पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।


गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सीट विवाद पर महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल#Gayanews #viralvideo pic.twitter.com/fqvcoDM3yW — Piyush Pandey (@piyush_bebak_) February 12, 2026




  

बताया जा रहा है कि युवक ने किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की थी। विवाद के बाद संबंधित महिला पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ जहानाबाद जंक्शन पर उतर गईं।

इधर, पीड़ित युवक ने बुधवार को पटना जीआरपी में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  

पीड़ित युवक फिलहाल पटना में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई/नौकरी की तैयारी कर रहा है, जबकि उसका मूल निवास गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड में बताया जाता है।

फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Video: जमुई में पुलिस सायरन का दुरुपयोग! खराब गाड़ी टोचन करते समय बजता रहा सायरन, वायरल वीडियो से उठे सवाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158731