संवाद सूत्र, सलेमपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को पुलिस ने उसकी बरात निकलने से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया। सक्रिय पुलिस टीम ने उसे भरथुआ तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस ने युवती का मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है।
रुद्रपुर क्षेत्र की एक युवती, जो कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। उसने कोर्ट के आदेश पर 28 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि भटनी थाना क्षेत्र के वाले रवि आरोपी ने शादी का वादा कर करीब पांच वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।
कर रहा था दूसरी युवती से शादी की तैयारी
पीड़िता के अनुसार आरोपित अब दूसरी युवती से विवाह की तैयारी में था। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उसका मोबाइल अपने पास रखे था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवक फरार था। बुधवार शाम उसकी बरात निकलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- बेटी की शादी से पहले पिता ने मौत को लगाया गले, मातम में बदलीं विवाह की खुशियां
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। |
|