search

मुजफ्फरपुर में होली के लिए छिपाकर रखी 71 कार्टन शराब जब्त, 4 राज्यों से मंगाई गई खेप; 6 गिरफ्तार

Chikheang Yesterday 21:57 views 831
  

अहियापुर में जमीन के अंदर और झाड़ियों से चार राज्यों की निर्मित 71 कार्टन शराब जब्त। फोटो जागरण



बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर के शेखपुर ढाब से होली में खपाने को लेकर चार अलग-अलग राज्यों से मंगाई गई 71 कार्टन शराब जब्त की है। शराब की खेप को जमीन के अंदर ड्रम में और झाड़ियों में छुपाकर रखा गया था।

हालांकि इस मामले में किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शेखपुर ढाब में दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप मंगाकर स्टाक करने की सूचना मिली थी।

उन्होंने एसआइ अभिमन्यु और एएसआइ नीरज कुमार के साथ टीम गठित कर छापेमारी की। उन्होंने आशंका जताई कि धंधेबाजाें को इसकी पूर्व से भनक लग गई थी। वह मौके से भाग निकला। वहां झाड़ियों से शराब के कार्टन बरामद हुए। करीब आधे घंटे तक तलाशी लेने के बाद जमीन के अंदर भी ड्रम में शराब होने का पता लगा।

इसमें 16 अलग-अलग ब्रांड की कुल 71 कार्टन शराब जब्त की गई। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सिक्किम, बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब निर्मित शराब है। इसमें मंहगे ब्रांड की व्हिस्की, बियर और वोदका और रम भी है। इस मामले में स्थानीय धंधेबाजों की संलिप्तता का पता लगा है। इसका सत्यापन कर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
झाड़ी में फेंककर करता था आपूर्ति

बताया गया कि जहां से शराब जब्त की गई थी, वहीं से इसकी आपूर्ति छोटे-छोटे ग्राहकों को की जा रही थी। शराब की डील करने के बाद धंधेबाज पांच मिनट इंतजार करने को कहता था फिर शराब की बोतल निकालकर कुछ दूर आगे झाड़ियों में रख देता। जहां से ग्राहक इसे ले जाते थे।
देसी और विदेशी शराब के साथ छह पकड़ाए

उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर छह धंधेबाजों को देसी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसमें अहियापुर के अकबरपुर से विक्रम सहनी को 20 लीटर देसी शराब, सिकंदरपुर से राजकुमार को और नगर थाना के महतो टोला से आकाश कुमार को 17.280 लीटर विदेशी शराब, हथौड़ी के बेरई से नवीन राम और सिमरी से संजय सहनी को 0.360 लीटर विदेशी शराब, साहेबगंज हुसेपुर से चंदन कुमार को 75 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सीट विवाद पर महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160639