search

IND vs NAM: ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद स्पिनर्स की आंधी, भारत के सामने नामीबिया का सरेंडर देख थर-थर कांपा पाकिस्‍तान

cy520520 Yesterday 22:27 views 663
  

भारतीय टीम ने जीता मुकाबला



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में पिछले मैच में अमेरिकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को फंसाया था, तो गुरुवार को नामीबिया के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। हालांकि ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) ने अर्धशतक लगाकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया।  

नामीबिया जैसी कमजोर टीम के विरुद्ध जिस तरह से शुरुआत मिली थी, उससे लग रहा था कि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के 260 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देगी, लेकिन टीम नौ विकेट पर जैसे तैसे 209 रन ही बना पाई। भारत ने टी-20 विश्व कप में चौथी बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नामीबिया टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने 93 रन से इस मुकाबले को जीता। अब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत का सामना पाकिस्‍तान से होगा।
पावरप्‍ले में बनाया सबसे बड़ा स्‍कोर

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने गेंदबाजी चुनी। ईशान और संजू सैमसन (8 गेंद- 22 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन संजू दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। इसके ईशान और तिलक वर्मा (25) ने नामीबिया के गेंदबाजों की जो कुटाई शुरू की, उससे स्टेडियम में बैठे दर्शकों रोमांचित हो उठे। ईशान और तिलक ने पावरप्ले में ही 86 रन कूट डाले, जो टी-20 विश्व कप में छह ओवर में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
ईशान ने 20 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी

ईशान किशन ने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया और 23 गेंद में 61 रन बनाए। यह टी-20 विश्व कप में भारतीय द्वारा संयुक्त चौथा सबसे तेज पचासा है। सातवें ओवर में ही भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और जिस तरह से ईशान व तिलक बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे लगा कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बन सकता है। लेकिन आठवें ओवर में ईशान आउट हुए और यहीं से भारत की रन गति पर ब्रेक लग गया।
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंद)

  • 12 गेंद: युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
  • 18 गेंद: केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
  • 19 गेंद: रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
  • 20 गेंद: युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
  • 20 गेंद: ईशान किशन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

हार्दिक ने बनाए 52 रन

तिलक (25) और कप्तान सूर्य (13) जल्द आउट हो गए और नामीबिया ने मैच में वापसी की। हालांकि इसके बाद हार्दिक ने मोर्चा संभाला और 24 गेंद में अर्धशतक जड़ते हुए भारत की रन गति को बढ़ाया। उन्होंने शिवम दुबे (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। पांड्या (52) के आउट होते ही भारत का निचला क्रम ढह गया। अंतिम चार ओवर में भारत ने केवल 23 रन जोड़े और पांच विकेट गंवाए। रिंकू सिंह ने 6 गेंदों पर 1 रन बनाया, तो अर्शदीप सिंह ने 2 रनों का योगदान दिया। वरुण चक्रवर्ती 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
कप्‍तान इरास्‍मस ने झटके 4 विकेट

भारत के लोअर ऑर्डर को समेटने में सबसे बड़ी भूमिका नामीबिया के कप्तान इरास्मस की रही, जिन्होंने स्टंप के काफी पीछे से खींचकर गेंदबाजी की और तिलक, ईशान, हार्दिक और अक्षर (0) जैसे बड़े विकेट लेकर भारत को बड़े स्कोर से रोक दिया। इरास्मस ने चार विकेट लिए और टी-20 विश्व कप में ये कारनामा करने वाले चौथे कप्तान बने। उन्‍होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किए।
टी20 विश्व कप में 4 विकेट लेने वाले कप्तान

  • 4/17 - राशिद खान (अफगानिस्‍तान) बनाम न्यूजीलैंड, 2024
  • 4/20 - डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) बनाम भारत, 2007
  • 4/20 - जीशान मकसूद (ओमान) बनाम पापुआ न्‍यू गिनी, 2021
  • 4/20 - गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया) बनाम भारत, 2026
  • 4/23 - राशिद खान (अफगानिस्‍तान) बनाम बीएएन, 2024

मौका नहीं भुना पाए संजू

अभिषेक शर्मा के अनफिट होने से इस मुकाबले में संजू सैमसन को प्‍लेइंग 11 में शामिल किया गया। न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज में फ्लाप रहे संजू के पास खुद को साबित करने का यहां अच्छा मौका था क्योंकि सामने नामीबिया जैसी टीम थी, लेकिन तेज शुरुआत के बाद वह फिर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

संजू (22) ने अपनी आठ गेंदों की छोटी सी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाकर बड़ी पारी की उम्मीद दिखाई, लेकिन वह दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर वह मिड विकेट पर कैच थमा बैठे। संजू के पास ये संभवत: अंतिम मौका था, क्योंकि अभिषेक शर्मा के फिट होने के बाद उन्हें एकादश में जगह नहीं मिलेगी। अगर वह यहां बड़ी पारी खेलते तो टीम प्रबंधन की मुश्किल बढ़ती लेकिन अब प्रबंधन को उन्हें बाहर करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

210 रन चेज करने उतरी नामीबिया को लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक की सलामी जोड़ी ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 22 गेंदों पर 33 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। जान ने 15 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

3 नंबर पर उतरे जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने लौरेन स्टीनकैंप के साथ मिलकर फिर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 21 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बेस्‍ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमा दी। वरुण ने भी कप्‍तान को निराश नहीं किया और पहली गेंद पर ही ओपनर लौरेन को बोल्‍ड किया। लौरेन ने 3 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 20 गेंदों पर 29 रन बनाए।

इसके बाद स्पिनर्स ने भारतीय टीम की जीत की इबारत लिख दी। 6 गेंद के भीतर नामीबया को 3 झटके लगे। पारी का 10वां और अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए वरुण चकवर्ती ने नामीबिया के 2 प्‍लेयर्स को वापस भेज दिया। उन्‍होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13) को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। ओवर की चौथी गेंद पर वरुण ने जेजे स्मिट को गोल्‍डन डक पर बोल्‍ड किया। मैच में भारत की पकड़ को और मजबूत अक्षर पटेल ने किया। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने नामीबिया के कप्‍तान गेरहार्ड इरास्मस (18) का शिकार किया। इस ओवर में भारतीय उपकप्‍तान ने कोई रन भी नहीं दिया।

अपने कोटे का अगला ओवर (13वां) लेकर आए अक्षर ने भारत को छठी सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने लंबी दौड लगाकर मालन क्रूगर (5) का शानदार कैच लिया। इसके बाद जसप्रीम बुमराह ने रुबेन ट्रम्पेलमैन (6) को बोल्‍ड किया। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 2 शिकार किए।

अपने कोटे का अगला ओवर (13वां) लेकर आए अक्षर ने भारत को छठी सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने लंबी दौड लगाकर मालन क्रूगर (5) का शानदार कैच लिया। इसके बाद जसप्रीम बुमराह ने रुबेन ट्रम्पेलमैन (6) को बोल्‍ड किया। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या हैट्रिक से चूक गए। उन्‍होंने ओवर की तीसरी गेंद पर बर्नार्ड शोल्ट्ज और चौथी गेंद पर बेन शिकोंगो को आउट किया। 19वें ओवर में  विकेटकीपर जेन ग्रीन हिट विकेट हुए।  

यह भी पढ़ें- Video: 109 मीटर! हार्दिक पांड्या ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्‍का; दो गेंद बाद ही साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

यह भी पढ़ें- India vs Namibia: दिल्‍ली में गरजा Ishan Kishan का बल्‍ला, तूफानी फिफ्टी जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156489