search

मुंबई नेवल डॉकयार्ड में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

LHC0088 Yesterday 23:56 views 555
  

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भीषण आग। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भीषण आग लग गई। यह आग वेस्टर्न नेवल कमांड के अंदर एक बिल्डिंग में लगी थी और नेवल फायर ने उस पर काबू पा लिया। नेवी की ओर से ये जानकारी दी गई।

घटना की वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आग की लपटें उठती दिख रही थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग नेवल डॉकयार्ड के अंदर सर्वे यार्ड बिल्डिंग में रात करीब 10.15 बजे लगी।
आग पर काबू पाया

चीफ फायर ऑफिसर, रवींद्र अंबुलगेकर ने कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में फायर टेंडर और टैंकर मोके पर भेजे। नेवी ने शुरू में मदद करने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में मुंबई फायर ब्रिगेड को मदद करने की इजाजत दे दी। उन्होंने शुरू में नेवल फायर ब्रिगेड के साथ आग बुझाने की कोशिश की।
आग लगने से कोई हताहत नहीं

नौसेना के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “मुंबई में नेवल डॉकयार्ड के एक वेस्ट स्टॉकयार्ड में 12 फरवरी 2026 की देर शाम आग लग गई। नेवल फायर टेंडर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158749