नोएडा सेक्टर-70 में नाले में गिरी कार। फोटो: वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज तीन थाना सेक्टर 70 स्थित बसई गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात बिना हैंडब्रेक लगी खड़ी कार फिसलकर खुले नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था। इस कारण बड़ी घटना होने से बच गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फेज तीन थाना क्षेत्र के बसई गांव के पास एक शराब का ठेका है। ठेके के पास चालक कार छोड़कर कुछ सामान लेने चला गया। इसके बाद कार फिसल कर नाले में घुस गई।
फेज तीन थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि बिना हैंडब्रेक लगी कार खिसककर नाले में चली गई थी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
कई जगह खुले हैं नाले
स्थानीय लोगों का कहना है कि नोएडा में कई जगह पर खुले नाले हैं। यहां तक कि सेक्टर 150 में हुई घटना के बाद भी प्राधिकरण की तरफ से नाले ढकने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बसई गांव के लोग कई बार प्राधिकरण से नाले ढकवाने की शिकायत भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा में MGU के कुलपति की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे सीएम योगी, भेंट किया ये खास उपहार |
|