search

ग्रेटर नोएडा में 2.5 लाख करोड़ से बनेगा AI कंप्यूट हब, तैयार किया जाएगा Advanced Technology ईको सिस्टम

deltin33 1 hour(s) ago views 210
  

एएम ग्रुप को एआई कंप्यूट हब के लिए यीडा ने 289 एकड़ भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा। जागरण  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार के 2026-27 के बजट में एआई मिशन शुरू करने के ऐलान के बाद यीडा क्षेत्र में प्रदेश का पहला एआई कंप्यूट हब की स्थापना होगी। एएम ग्रुप को एआई कंप्यूट हब के लिए यीडा ने 289 एकड़ भूमि आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को कंपनी को आशय पत्र लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया।

कंपनी यीडा क्षेत्र में 2.5 लाख करोड़ का चरणबद्ध निवेश करेगी। पहला चरण 2028 में पूरा होगा। 2030 तक पूरी क्षमता हासिल हो जाएगी। यह पांच लाख हाइ परफार्मेंस चिपसेट्स से लैस होगी। गौतमबुद्ध नगर में डाटा सेंटर से लेकर सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण, एआई कंप्यूट हब की स्थापना से अत्याधुनिक तकनीकी का पूरा ईको सिस्टम तैयार हो जाएगा। इसमें हजारों लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध होगा।

आईटी हब के तौर पर गौतमबुद्ध नगर ने देश में अपनी पहचान स्थापित की थी, लेकिन इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग के बाद अब डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और एआई हब विकसित हो रहा है। इस तरह का ईको सिस्टम तैयार करने वाला गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में इकलौता जिला होगा।
एएम ग्रुप के एक गीगावाट क्षमता के एआई कंप्यूट हब में

5 लाख अत्याधुनिक हाई परफार्मेंस चिपसेट्स तैयार होंगी। 2028 तक पहले चरण उत्पादन शुरू हो जाएगा। 2030 तक पूर्ण क्षमता प्राप्त हो जाएगी। एआइ कंप्यूट हब में कार्बन मुक्त ऊर्जा से संचालित हरित डेटा सेंटर होगा। इसमें बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की संभावना है। हार्डवेयर निर्माण, साॅफ्टवेयर विकास, विशेषीकृत कूलिंग तकनीकों के लिए ईकोसिस्टम तैयार होंगे।

देश में बढ़ती एआई और हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग पूरा करने के लिए आन-डिमांड इलेक्ट्रान से लेकर इंटेलिजेंट टोकन तक संपूर्ण वैल्यू चेन विकसित की जाएगी। इससे टोकन ऊर्जा, स्वास्थ्य, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मीडिया, गेमिंग और क्लाउड सेवाओं के लिए एआइ समाधान प्रदान किया जाएगा।

यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सेक्टर 28 में 114 एकड़ व सेक्टर 8 डी में 175 एकड़ जमीन आवंटन के लिए सहमति पत्र एएम ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को सौंप दिया है।
सेमीकंडक्टर चिप निर्माण की इकाई हो रही स्थापित

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में डाटा सेंटर स्थापित हो चुके हैं। यीडा में प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण की इकाई के लिए 21 फरवरी को शिलान्यास होगा। एचसीएल और फाक्सकान की संयुक्त कंपनी मैसर्स इंडिया चिप प्रा. लि. इसमें 3700 से अधिक का निवेश कर रही है। सालाना 240000 चिप का उत्पादन किया जाएगा।
दावोस में हुआ था अनुबंध

एएम ग्रुप के प्रतिनिधियों ने दावोस में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर एआई हब विकसित करने की इच्छा जताई थी। कंपनी व इन्वेस्ट यूपी के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे। पिछले दिनों कंपनी के अधिकारियों ने यीडा सीईओ से मिलकर यीडा क्षेत्र में जमीन की लोकेशन की जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें- \“विकसित भारत के लिए \“विकसित दिल्ली\“ जरूरी\“, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार से खुल रही राह
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069