search

सिरसा में बड़ी चोरी की वारदात: मंदिर से आधा किलो वजनी चांदी का मुकुट समेत ₹20 लाख से ज्यादा का सोना-चांदी ले गए चोर

LHC0088 1 hour(s) ago views 340
  

डबवाली स्थित दुर्गा मंदिर। मंदिर के बाहर जांच के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी।



संवाद सहयोगी जागरण, सिरसा। बुधवार मध्य रात्रि शहर के बीचों बीच स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी की वारदात हुई। चोर करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवरात तथा हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। वारदात का पता वीरवार सुबह चला जब पुजारी मंदिर खोलने के लिए पहुंचा। सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची।

राजस्थान के जिला चुरु के गांव चांद कोठी निवासी पुजारी विष्णु ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े छह बजे आया था। वह मंदिर के गेट पर लगा ताला खोलकर अंदर चला गया। वहां देखा कि सीढ़ियों का दरवाजा खुला हुआ है। स्टोर रुम के गेट को लगी कुंडी ताले सहित टूटी हुई है।

उसने तत्काल इसकी सूचना प्रधान अशोक जिंदल को दी। सूचना पाकर डबवाली के वार्ड नंबर तीन निवासी अशोक कुमार मौका पर पहुंचे। पुलिस को भी बुलाया गया। संभावना जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते मंदिर में पहुंचे थे।

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में अशोक जिंदल ने बताया कि स्टोर रुम में पड़ी अलमारी खुली पड़़ी थी। कपड़े बिखरे पड़े थे। करीब 120 ग्राम सोना के 10 नग, दो नथ, चार छत्र, दो चूड़ियां, एक कड़ा, एक हार तथा चांदी के चार छत्र करीब 250 गाम, 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने मंदिर में स्थापित हनुमान की मूर्ति के सिर पर चांदी का मुकुट भी चुरा लिया जो करीब 500 ग्राम का था। पुलिस ने अशोक जिंदल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने मंदिर के एक पुजारी को हिरासत में लिया था। उससे दोपहर तक पूछताछ की। बाद में छोड़ दिया। दिन भर पुलिस मंदिर में तैनात रही। पुलिस ने तथ्य जुटाने के प्रयास किए।

लगातार बढ़ रहे चोरी के मामले

डबवाली में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व चोर कालोनी रोड रेलवे फाटक के समीप स्थित स्टेशनरी की दुकान का शीशे का गेट तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, गोल बाजार के समीप स्थित चौधरी देवीलाल शापिंग कांप्लेक्स के समीप स्वर्णकार की दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख रुपये कीमत की चांदी तथा अन्य सामान चुरा ले गए थे।

इसके अतिरिक्त चोर न्यू बस स्टैंड रोड पर महाराजा अग्रसेन हालसेल क्लाथ मार्केट से करीब दो दर्जन एसी की कापर वायर, चौटाला रोड पर एक फाइनेंस कंपनी कार्यालय से हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए थे। लेकिन पुलिस को किसी मामले में सफलता नहीं मिली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158797