LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 586
ईरान के करीब एक और विमानवाहक पोत तैनात करेगा पेंटागन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ बढ़ती तनातनी के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन दूसरा विमान वाहक पोत तैनात करने की तैयारी में है। इसके पीछे ईरान को हथियार स्तर के यूरेनियम संवर्धन से कदम पीछे खींचने के लिए दबाव बढ़ाना है।
अमेरिकी पोत यूएसएस जार्ज एचडब्ल्यू बुश को ईस्ट कोस्ट से मध्य एशिया रवाना किया जाएगा। फिलहाल ये पोत कोस्ट ऑफ वर्जीनिया में प्रशिक्षण अभ्यास की श्रृंखला में हिस्सा ले रहा है।
शिन्हुआ न्यूज के अनुसार, मध्य एशिया की ओर रवाना होने से पहले इस पोत पर अभ्यास तेजी से पूरा किया जा सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अब तक इसकी तैनाती के लिए आधिकारिक आदेश नहीं दिया है और इस योजना में बदलाव भी आ सकता है। अगर ट्रंप का आदेश आता है तो जल्दी ही ये पोत मार्च 2025 से मध्य एशिया में तैनात यूएसएस हैरी एस ट्रुमैन और यूएसएस कार्ल विंसोन और यूएसएस अब्राहम लिंकन के साथ खड़ा दिख सकता है।
अमेरिका ने ईरान में कराई स्टारलिक टर्मिनल की तस्करी
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन के तेजी पकड़ने के बाद ट्रंप प्रशासन ने ईरान में करीब 6000 स्टारलिंक टर्मिनल की तस्करी कराई। बता दें कि स्टारलिंक अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी है जो सैटेलाइट के जरिये इंटरनेट सुविधा प्रदान करती है।
अमेरिका ने सीरिया में स्थित अपने रणनीतिक सैन्य अड्डे को छोड़ा
अमेरिकी सेना ने गुरुवार को सीरिया में स्थित अपने रणनीतिक सैन्य अड्डे वापसी कर ली और इसे सीरियाई सेना को सौंप दिया। यह अमेरिका-सीरिया संबंधों में मजबूती का संकेत है, जिससे भविष्य में और भी अधिक अमेरिकी सैन्य वापसी संभव हो सकती है।
अल-तनफ छावनी सीरिया, जार्डन और इराक की त्रिपक्षीय सीमा पर स्थित है। 2014 में सीरिया के गृहयुद्ध के दौरान स्थापित इस छावनी पर अमेरिका ने शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के अभियानों के लिए एक केंद्र के रूप में भरोसा किया था।
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ) |
|