search

फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामले में पुलिस के सामने 5 अनसुलझे सवाल, CCTV फुटेज और दो संदिग्ध युवक ने उलझाई गुत्थी

Chikheang 10 hour(s) ago views 1099
  

फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामला



जागरण संवाददाता, पटना। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं कि फुलवारीशरीफ में एक निजी कोचिंग संस्थान की बहुमंजिला इमारत से गिरकर एक और छात्रा की मौत ने सनसनी फैला दी। कोचिंग संस्थान से गिरकर जिस छात्रा की मौत हुई, वह भी संदेहास्पद है।  

छात्रा की छत से गिरकर मौत हुई या फिर किसी ने साजिश के तहत धक्का देकर गिरा दिया या किसी से बचने के लिए वह भागते समय गिर गई? इनसभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।  
घटनास्थल पर खून के निशान क्यों नहीं

हैरानी की बात यह है कि छत से जब छात्रा नीचे गिरी तो घटनास्थल पर खून के निशान क्यों नहीं? कोचिंग संस्थान का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें छात्रा भवन के अंदर जाती दिखाई दे रही है तथा उसके पीछे दो अन्य युवक जा रहे है।

कुछ देर बाद दोनों युवक ऊपर से नीचे आते दिखे। इस बीच छात्रा छत से नीचे गिरते दिखाई दे रही है। ऐसे में 12 मिनट यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम है।
कोचिंग संस्थान प्रथम तल पर संचालित

अब सवाल उठ रहा है कि फुटेज में दिख रहे दोनों युवक उसके पीछे क्यों गए थे? मामले की जांच में जुटी एसआईटी को पता चला कि कोचिंग संस्थान प्रथम तल पर संचालित होता है। फिर छात्रा छत पर क्यों गई? आखिर छत पर जाने की क्या मजबूरी थी?  

छत पर पहले से तो कोई मौजूद नहीं था? या फिर छात्रा के जाने के बाद कोई छत पर गया या फिर वहां कोई नहीं था? अगर छात्रा छत से गिरी तो कोचिंग संस्थान ने इसकी जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी?  

स्वजनों का आराेप है कि छात्रा के शरीर, पीठ और अन्य हिस्सों पर संदिग्ध चोट के निशान दिखे। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। जमीन पर शव किस हाल में था? वह सीधे छत से गिरी थी या छत से गिरते समय उसका सिर बिल्डिंग की तरफ था, इन पहलुओं को भी देखा गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161035