search

यूपी विधान परिषद में विपक्ष ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद को नहीं करने दिया स्नान, BJP बोली- आडंबर करने से रोका

cy520520 1 hour(s) ago views 787
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया। सपा के मुकुल यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को माघ मेले में स्नान नहीं करने दिया।

भाजपा के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। भाजपा के सदस्य ऋषिपाल सिंह ने सरकार का पक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्हें माघ मेले में स्नान करने से नहीं रोका गया था, बल्कि आडंबर करने से रोका गया था।

विधान परिषद में गुरुवार को भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण (धन्यवाद प्रस्ताव) पर चर्चा के दौरान भाजपा के नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं।

गरीब लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपये व ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा सुनिश्चचित की है।

यह आरक्षण नीट जैसी परीक्षाओं में भी दिया जा रहा है। भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरकार ने राज्य में ओडीओपी, एक जिला एक स्टेडियम और अब एक जिला एक व्यंजन जैसी योजनाएं शुरू कर वैश्विक स्तर पर यूपी की पहचान को सुदृड़ किया है।

उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस व गुरुद्वारों का सौंदर्यीकरण कराया है। राज्य की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य में 266 अपराधियों के एनकाउंटर किए गए, जबकि पिछली सरकारों ने चीनी मिलों को बेचा था।

हमारी सरकार चीनी मिलों को बढ़ावा दे रही है। भाजपा के हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने कानून व्यवस्था व साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में काफी काम किया है।

भाजपा की डा. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र पर फोकस किया है। मेडिकल कालेजों में सीटें बढ़ाई हैं। अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है। मेडिकल कालेजों में कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज किया जा रहा है।

भाजपा के गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि पढ़ाई, दवाई और सगाई में सरकार गरीबों व पिछड़ों की मदद कर रही है। सपा के डा. मान सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहला एक्सप्रेसवे मायावती ने बनवाया था।

इसके बाद दूसरा एक्सप्रेसवे अखिलेश यादव ने बनवाया था। भाजपा के राम गोपाल ने सदन में सपा को घेरा और कहा कि पीडीए का मतलब परमानेंट डिवीजन एसोसिएशन है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। पहली बार बिजली के मूल बिल पर भी छूट दी जा रही है। राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनिवाल, अंगद कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया।
बजट में पर्यटन नीति में पारदर्शिता और सुधार पर जोरः जयवीर सिंह

सदन में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ललितपुर, सीतापुर, झांसी, मिर्जापुर सहित विभिन्न जिलों में पर्यटन की परियोजनाओं पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है।

ललितपुर में स्थित नीलकंठेश्वर धाम मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारत सरकार के अधीन है। सीतापुर में स्थित प्राचीन गंगा सागर तीर्थ रामेश्वर धाम में निश्शुल्क भूमि उपलब्ध होने की स्थिति में शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि झांसी में स्थित अंजनी माता मंदिर, गरौठा क्षेत्र के प्राचीन राम जानकी मंदिर, सगौली तथा मऊरानीपुर के श्री मढ़ा सरकार प्राचीन मंदिर का पर्यटन विकास शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने पर्यटन से जुड़े अन्य प्रश्नों के भी जवाब दिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156594