search

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

cy520520 1 hour(s) ago views 108
  

दिल्ली के स्कूलो को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी। (AI Generated Representational Image)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, सुबह अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

पहली धमकी भरी कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई।

फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- 7 साल से मजार में रहता था तांत्रिक कमरूद्दीन, दिल्ली में तीन हत्याओं को दिया अंजाम; परिवार में कौन-कौन?
सोमवार को भी मिली थी धमकी

इससे पहले सोमवार को भी राजधानी के नौ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक ये ईमेल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच भेजे गए थे। अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्तों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया था।

दक्षिण दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल, केआर मंगलम स्कूल और सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल को ये धमकी मिली थी।
सतर्कता से की जा रही जांच

इसके अलावा दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का सीएम स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल भी धमकी वाले ईमेल की जद में आए थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों में सुरक्षा जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है। साथ ही, धमकी भरे कॉल और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के ऐसे हालात! हर तरफ खतरे में लोगों की जान; खराब लिफ्ट और एस्केलेटर की तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156636