search

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दे ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर संग तीन गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 976
  

लिस गिरफ्त में रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपित। जागरण



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का बिसरख कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार तीन आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर समेत बड़ी मात्रा में जाली कागजात बरामद किए हैं।

एक आरोपित के परिवार में कुछ लोग रेलवे में हैं, इसी को आधार बनाकर गिरोह लोगों को नौकरी देने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपितों की हुई पहचान

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अश्वनी सारस्वत निवासी जयपुरिया सोसायटी, थाना क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, पवन चौधरी निवासी ग्राम रुहनला, आस्था सिटी, थाना सिकन्दरा, आगरा और आकिल उर्फ अयान निवासी ग्राम नहाल, थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सरगना अश्वनी सारस्वत के परिवार के कुछ लोग रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं। इसके चलते उसे रेलवे में नौकरी से संबंधित प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी है।  

आरोपित ने इसी जानकारी काे ठगी का जरिया बनाने के लिए पवन और आकिल को शामिल किया। बिसरख में रहने वाले बेरोजगार से करीब डेढ़ वर्ष पहले आरोपितों ने रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपये ठगे थे।

यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी डकैत दबोचा, पश्चिम बंगाल; दिल्ली और मुंबई में दर्ज हैं कई केस  

वहीं, काफी समय तक टालमटोल करने के बाद पीड़ित को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया था। जालसाजी सामने आने पर पीड़ित ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपितों के कब्जे से यह सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से फर्जी कूटरचित रेलवे के ज्वाइनिंग लेटर, भारत सरकार द्वारा जारी फर्जी चरित्र प्रमाण-पत्र, रेलवे के रबर की मौहरें, कम्प्यूटर, प्रिंटर, एक स्कूटी, मोबाइल फोन, जाली बर्थ सर्टिफिकेट, डिपार्टमेंटल मीमो, भारतीय रेलवे आवेदन पत्र, आधार कार्ड आदि।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156657