search

तेज प्रताप-ऐश्वर्या-अनुष्का: तलाक, सुलह या नया बवाल? 24 को कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा तय!

LHC0088 1 hour(s) ago views 365
  

पटना की फैमिली कोर्ट में 24 फरवरी को तलाक मामले की अहम सुनवाई



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत से ज्यादा इस वक्त चर्चा में है एक पारिवारिक संग्राम। Tej Pratap Yadav, Aishwarya Rai और Anushka Yadav-तीनों नाम फिर सुर्खियों में हैं। पटना की फैमिली कोर्ट में 24 फरवरी को तलाक मामले की अहम सुनवाई होनी है। तीसरी बार मध्यस्थता की कोशिश होगी, यानी \“सुलह की एक और पारी\“।
सवाल वही-रिश्ता बचेगा या कानूनी जंग तेज होगी?
तीसरी बार सुलह की कोशिश

फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के समक्ष दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे। अदालत ने आपसी सहमति से समाधान निकालने का निर्देश दिया है। इससे पहले दो बार मध्यस्थता हो चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य रहा।


एक बैठक चिड़ियाघर में और दूसरी बड़े होटल में हुई थी। बताया जाता है कि इस बार अदालत ज्यादा गंभीर रुख में है।
हाईकोर्ट से फैमिली कोर्ट तक

यह मामला पहले फैमिली कोर्ट से पटना हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या की रिव्यू पिटीशन खारिज कर हस्तक्षेप से इनकार किया। साथ ही छह माह में निपटारे का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें- कोर्ट कॉरिडोर में टकराईं दो परछाइयां: तेजस्वी का इशारा, तेजप्रताप का गुस्सा और खामोश रहा लालू परिवार


हालांकि समयसीमा बीत चुकी है और मामला अब भी लंबित है। कानूनी पेच और निजी आरोप इसे और जटिल बना रहे हैं।
आरोप-प्रत्यारोप का दौर

ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं तेज प्रताप तलाक पर अड़े बताए जाते हैं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य नहीं हुए तो याचिका खारिज भी हो सकती है।


अगर वैवाहिक संबंधों से बाहर रिश्ते के आरोप साबित होते हैं, तो मामला नया मोड़ ले सकता है। यानी कोर्टरूम में हर दलील अहम होगी।
गुजारा भत्ता और आवास विवाद

फैमिली कोर्ट ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दे चुका है। गोला रोड स्थित फ्लैट को लेकर भी विवाद रहा। ऐश्वर्या ने एसके पुरी में सुविधायुक्त आवास और डेढ़ लाख रुपये मासिक भत्ता की मांग की है।


दोनों का विवाह 12 मई 2018 को हुआ था। छह महीने बाद ही नवंबर 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई थी।
अनुष्का एंगल ने बढ़ाई हलचल

मई 2025 में सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ तस्वीर वायरल हुई। पोस्ट में 12 साल के रिश्ते का दावा किया गया था। बाद में तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिश्ते से इनकार किया।
अब अनुष्का के मां बनने और बेटी \“उज्जैनी\“ के जन्म की खबर ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि तेज प्रताप साफ कह चुके हैं-न रिश्ता, न बच्ची से कोई संबंध।
24 फरवरी पर टिकी निगाहें

अब सबकी नजर 24 फरवरी की सुनवाई पर है। क्या तीसरी मध्यस्थता सफल होगी? या फिर तलाक की राह और साफ होगी? सियासत, परिवार और अदालत—तीनों के बीच फंसा यह मामला आने वाले दिनों में और भी दिलचस्प मोड़ ले सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158968