search

प्रयागराज में पुराना यमुना पुल रोशनी से जगमगाएगा, लगेगी 100 स्ट्रीट लाइटें, आवागमन बेहतर होगा

deltin33 5 hour(s) ago views 410
  

प्रयागराज में पुराने यमुना पुल की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के सबसे पुराने पुलों में से एक पुराना यमुना पुल रोशनी से नहाएगा। पुल के मार्ग को नगर निगम रोशन करेगा। इसके लिए लगभग 25 लाख रुपये धनराशि खर्च की जाएगी। 1200 मीटर लंबे इस पुल पर मार्ग प्रकाश के लिए लगभग 100 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
ऐसी लाइट लगेगी जो जल्दी खराब न हो

पुल पर ऐसी लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है जो वाहनों के आवागमन से जल्द खराब न हो। यमुना पुल पर वाहनों और ट्रेन का आवागमन होता है जिस कारण से अक्सर स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती है। लाइट खराब होने से रात में पुल कर अक्सर अंधेरा रहता है। पुल पर अंधेरा होने से लोगों को असुविधा होती है। नैनी यमुना पुल की लंबाई 1200 मीटर है,दोनों लेन को मिलाकर 2400 मीटर से अधिक दूरी होगी। इतनी लंबाई में केबल लगाई जाएगी। प्रमुख अवसरों पर पुल को आकर्षक झलरों से सजाया जाएगा।
रात में आवागमन में नहीं होगी परेशानी

नगर निगम के विद्युत यांत्रिक में मुख्य अभियंता डाॅ. संजय कटियार ने बताया कि शहर से नैनी जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुराने पुल का सहारा लेते हैं। दिन में तो सब ठीक रहता है लेकिन रात में पुल पर अक्सर अंधेरा रहता है। पर्याप्त स्ट्रीट लाइन न लगने से लोगों को अंधेरे में परेशान होना पड़ता है। आने वाले दिनों में 25 हजार रुपये का बजट तैयार कर पुल पर मार्ग प्रकाश बेहतर करने की योजना बनाई गई है। आने वाले कुछ ही दिनों में लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 महाशिवरात्रि की रात जागृत होंगी आध्यात्मिक शक्तियां, राशि अनुसार भगवान शिव के पूजन से विशेष फल मिलेगा

यह भी पढ़ें- स्वदेशी काटन मिल श्रम पार्क नैनी की जांच कर रिपोर्ट पेश करें, इलाहाबाद HC ने प्रयागराज डीएम को दिया निर्देश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470414