search

पहले तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, फिर रिवर्स कर रौंद दिया... रायसेन में दिल दहला देने वाली वारदात CCTV में कैद

Chikheang 2 hour(s) ago views 595
  

सीसीटीवी में कार से टक्कर मारने के बाद रिवर्स लेकर कुचलते हुए नजर आया चालक।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले के सतलापुर क्षेत्र में एक हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिव मल्टी केयर हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे एक शख्स को पहले जोरदार टक्कर मारी और फिर रिवर्स लेकर उसे दोबारा कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में घायल शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

मृतक की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है, जो एचईजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि कृष्णपाल बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब पांच फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक यहीं नहीं रुका। उसने कार रिवर्स करते हुए कृष्ण पाल को दोबारा कुचल दिया और वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- Bhopal: संदिग्ध को अवैध हिरासत में रखा, पुलिस को चकमा देकर भाग गया, शाहपुरा थाना प्रभारी सस्पेंड
CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सतलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा गया।

सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंडीदीप का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160990