search

यूपी में डीजल और बिजली से मिलेगा छुटकारा, अब ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप लगाने पर मिलेगी 60% सब्सिडी

LHC0088 1 hour(s) ago views 1004
  

डीजल और बिजली से मिलेगा छुटकारा।



जागरण संवाददाता, अमेठी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को खेती किसानी में कम लागत से अच्छी आमदनी प्राप्त हो सके।

इसी के तहत अब जिले के किसानों को लघु सिंचाई विभाग की ओर से ट्राली माउंटेड सोलर टू एचपी पंप देने की योजना तैयार की गई है। जिससे किसान बिना डीजल व बिजली खर्च किए फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।

लघु सिंचाई विभाग की ओर से लघु व सीमांत किसानों को अनुदान पर बोरिंग के साथ ही समय-समय पर पंपसेट पर भी अनुदान प्रदान किया जाता है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी कड़ी में विभाग की ओर से एक नई योजना संचालित की गई है। ऐसे किसान जिनका खेत तालाब, डैम व पोखरों के पास स्थित हैं उन किसानों को विभाग की ओर से अनुदान पर ट्राली माउंटेड टू एचपी सोलर पंप दिया जाएगा।

योजना के तहत ऐसे किसान पात्र होंगे, जिनकी कृषि योग्य भूमि चेकडैम, तालाब व जलजमाव क्षेत्र के आस पास होगी। इसके लिए वे किसान पात्र नहीं होंगे जिन्हें पहले से किसी योजना के तहत सोलर पंप प्राप्त हुआ हो।

यह सोलर पंप भू-स्तरीय सिंचाई सुविधा के लिए है। इसलिए तालाब या फिर चेकडैम के आस पास खेत होना चाहिए। इसके साथ ही पांच एचपी व साढ़े सात एचपी सोलर पंप को भी योजना में शामिल किया गया है।
किसानों को यह मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत चेकडैम, तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउंटेड टू एचपी सोलर पंप एसी, डीसी की स्थापना के लिए कुल लागत का 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक को 73229 रुपये जमा करना होगा।

इसके लिए 14 का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पांच एचपी सोलर पंप के लिए सात का लक्ष्य है। जिसमें 60 प्रतिशत अनुदान पर किसान को एक लाख 25 हजार 359 रुपये जमा करना होगा व साढ़े सात एचपी के लिए अनुसूचित जाति के लिए एक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए एक लाख 69 हजार 989 रुपये जमा करना होगा।

योजना के तहत 2025-26 से 2024-25 तक वे लाभार्थी पात्र होंगे जिन्होंने विभाग की ओर मध्यम गहरे नलकूप का लाभ प्राप्त किया हो एवं बिजली कनेक्शन न मिला हो।


मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों से आवेदन मांगा जा रहा है। इच्छुक किसान ब्लाक पर तैनात अवर अभियंता से संपर्क कर ट्राली माउंटेड टू एचपी साेलर पंप के के साथ ही अन्य के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। -कल्पना वर्मा, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159112