search

Mahashivratri 2026: दुल्हन की तरह सज रहे पलामू के शिवालय, 15 फरवरी को निकलेगी शिव बारात

Chikheang 3 hour(s) ago views 559
  

दुल्हन की तरह सज रहे पलामू के शिवालय



संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। महाशिवरात्रि को लेकर जिले के विभिन्न शिवालयों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धा और उत्साह के साथ 15 फरवरी (रविवार) को महाशिवरात्रि पूजा संपन्न की जाएगी। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।  

शहर समेत जिले के विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजाया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर दुल्हन की तरह जगमगाते नजर आएंगे।  

श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों की साफ-सफाई व सजावट कार्य में जुटे हुए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के कई शिव मंदिरों से भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी।  
शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी बारात

यह बारात शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। कई मंदिरों में पूजा समिति की ओर से रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकार भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु सुबह भगवान भोलेनाथ को दूध, जल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करेंगे। इसके बाद कई श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखकर शाम में फलाहार कर अनुष्ठान संपन्न करेंगे।  

पूजा को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री और फलों के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
कई स्थानों पर लगेगा पारंपरिक मेला

महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के कई स्थानों पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। सदर प्रखंड के जोड़, सिंगरा कला, जमुने स्थित भैंसाखुर मंदिर तथा चैनपुर प्रखंड के गांधीपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला लगेगा।  

मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां गांव की पारंपरिक मिठाइयों और अन्य सामानों की दुकानें सजती हैं, जो मेले का मुख्य आकर्षण होती हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161053