search

अमेठी में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, जिले में बनाए गए 32 क्रय केंद्र

deltin33 4 hour(s) ago views 967
  

जिले में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद।



जागरण संवाददाता, अमेठी। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए जिले में 32 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। इन क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां किसान अपनी उपज की बिक्री कर सकेंगे।

धान खरीद के साथ ही 17 मार्च से शुरू होने वाले गेहूं खरीद की भी तैयारी तेजी के साथ की जा रही हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाकर किसानों को सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

वहीं केंद्र प्रभारियों से भी किसानों को जागरूक करने की बात कही गई है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें अपनी फसल को औने-पौने दाम पर नहीं बेचना पड़ेगा।
अब तक इन क्रय एजेंसियों के बने केंद्र

  • 27-खाद्य विभाग
  • 05-नैफेड

जिले में किसान व बोई गई गेहूं की फसल पर एक नजर

  • 25- गेहूं बिक्री के लिए किसानों ने कराया पंजीकरण।
  • 3,65,000- जिले में पंजीकृत किसान।
  • 1,20,000- हेक्टेयर में की गई है गेहूं की खेती (लगभग)।
  • 17- मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद।


17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू की जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है। किसानों से अपील करते हुए कहाकि सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य पाने के लिए किसान अपना पंजीकरण करा लें, जिससे कि शासन की मंशा के अनुरूप में उन्हें लाभ दिलाया जा सके। -प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470495