search

Gold Investment: भारतीयों ने गोल्ड से बनाई दूरी, लेकिन चीन में इस वजह से जबरदस्त डिमांड; फिर बढ़ने वाले हैं दाम?

cy520520 3 hour(s) ago views 347
  



नई दिल्ली| रिकॉर्ड कीमतों के बाद पहली बार भारत में सोना डिस्काउंट रेट (gold rate discount) पर बिक रहा है, लेकिन खरीददार फिर भी दूरी बनाए हुए हैं। करीब एक महीने बाद इस हफ्ते भारतीय बाजार में सोना आधिकारिक कीमत से नीचे यानी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।

सर्राफा डीलर इस समय 12 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट दे रहे हैं, जबकि पिछले हफ्ते यही सोना 70 डॉलर प्रति औंस तक प्रीमियम पर बिक रहा था। इस कीमत में 6% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% सेल्स टैक्स शामिल है।
मेकिंग चार्ज में भी छूट दे रहे ज्वैलर्स

हैदराबाद के एक ज्वैलर ने बताया कि, मेकिंग चार्ज (gold making charges) में छूट देने के बावजूद ज्वैलरी की मांग नहीं सुधरी है। मौजूदा ऊंची कीमतों पर रिटेल खरीदार सहज महसूस नहीं कर रहे।
₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर सोना

13 फरवरी, शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने का भाव करीब 1,54,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। हालांकि पिछले हफ्ते कीमत फिसलकर 1,33,687 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई थी। यानी रिकॉर्ड हाई से गिरावट आई है, लेकिन कीमत अब भी आम खरीदार की पहुंच से ऊपर मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹12000 बढ़े दाम; ये है खरीदने का सही समय?
UAE से आने वाले सोने में मिल सकती है रियायत

मुंबई के एक निजी बैंक से जुड़े बुलियन डीलर ने बताया कि ज्यादातर ज्वैलर्स और डीलर फिलहाल बैंकों से खरीदारी से बच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस महीने यूएई से करीब 80 मीट्रिक टन सोने के आयात को रियायती ड्यूटी के तहत मंजूरी दे सकती है। भारत और यूएई के बीच हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) के तहत वहां से आने वाले सोने और चांदी पर कम इंपोर्ट ड्यूटी लगती है।
चीन में 9 दिन की छुट्टी से पहले बढ़ी डिमांड

दूसरी ओर, चीन में तस्वीर अलग है। 15 फरवरी से शुरू हो रहे नौ दिन के लूनर न्यू ईयर अवकाश (china lunar new year) से पहले वहां सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। इस हफ्ते चीन में सोना 8 डॉलर के डिस्काउंट से लेकर 10 डॉलर प्रति औंस तक के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है।

विश्लेषक रॉस नॉर्मन का कहना है कि,


ऊंची कीमतों ने मांग को कुछ हद तक धीमा किया है, लेकिन चीन में कुल मिलाकर मांग सकारात्मक है।“


चीन का केंद्रीय बैंक लगातार 15वें महीने अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा कर रहा है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि, भारत में ऊंचे दाम से मांग दबाव में है, जबकि चीन में त्योहार से पहले सोने की चमक बरकरार है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156900