search

बिहार में नए सत्र से 534 मॉडल विद्यालयों में होगी पढ़ाई, मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन

LHC0088 3 hour(s) ago views 91
  

नए सत्र से 534 मॉडल विद्यालयों में होगी पढ़ाई



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के 534 मॉडल विद्यालयों में एक अप्रैल यानी नए सत्र से ही पढ़ाई प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी प्रखंडों में एक-एक आदर्श माध्यमिक विद्यालय खोले जा रहे हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर नामांकन (एडमिशन) लिया जाएगा। इसके लिए राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद ने 15 फरवरी तक आवेदन जमा करने की तिथि तय की है।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिकस राज्य सरकार ने सात निश्चय तीन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी 534 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने का आदेश दिया है। ताकि, कक्षा नौवीं से ही छात्र-छात्राओं को इसके माध्यम से नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी करायी जा सके।

शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में मॉडल विद्यालय खोलने के साथ ही उसमें पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारी शुरू कर दिया है। इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। 15 फरवरी तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है।

इसके लिए एससीईआरटी, पटना की वेबसाइट https.//scert-bihar-gov-in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
मॉडल विद्यालयों में होंगी ये सुविधाएं

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा नौ से ही विद्यार्थियों को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी करायी जाएगी। अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कार्य किया जाएगा। नियमित टेस्ट सीरीज एवं उपलब्धि का विश्लेषण किया जाएगा।

स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था रहेगी। आधुनिक लाइब्रेरी के साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था रहेगी। संदेह समाधान सत्र का आयोजन किया जाएगा। व्यक्तिगत व्यवसायिक और कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।
अभिभावकों के वार्षिक आय की सीमा खत्म

राज्य सरकार ने मॉडल विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का वार्षिक आय की सीमा को समाप्त कर दिया है। इसमें अब आय प्रमाण-पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। वहीं नामांकन में राज्य सरकार के निर्धारित आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220