search

100% की छूट? यूपी में 6 लाख+ उपभोक्ताओं का बिजल बिल हो गया कम, मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों के लोगों ने उठाया फायदा

Chikheang 3 hour(s) ago views 1071
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजली बिल राहत योजना के तृतीय चरण में 11 फरवरी तक 14 जनपदों में कुल 611036 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से विद्युत चोरी श्रेणी के तहत कुल 48863 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया है।

योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को अब तक 547.97 करोड रू० की छूट प्रदान की गई है। मुरादाबाद जोन में 137199 उपभोक्ताओं द्वारा, योजना में पंजीकरण कराया गया है और 90.58 करोड़ की छूट दी गई है।

सहारनपुर जोन में कुल पंजीकरण 82970 और 128.48 करोड़ की छूट दी गई है। मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत, 74825 पंजीकरण, 69.99 करोड की छूट दी गई है। मेरठ जोन-2 के अन्तर्गत, 60129 पंजीकरण और 41.28 करोड़ की छूट दी गई है।

विद्युत चोरी प्रकरणों में 26925 उपभोक्ताओं ने पूर्ण भुगतान कर लाभ प्राप्त किया है जो पंजीकृत उपभोक्ताओं का 55.10 प्रतिशत है। योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (02 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (01 किलोवाट तक) श्रेणी व भार के नेवर पेड , लांग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट दी जा रही है।

बकाया राशि के ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है साथ ही मूल बकाया धनराशि पर, 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी उपलब्ध है। विद्युत चोरी से संबंधित प्रकरणों में 40 प्रतिशत तक की छूट प्रदान कर, मामलों में त्वरित निस्तारण का अवसर दिया जा रहा है।

प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि योजना उपभोक्ताओं को अपने लंबित बकाया का निपटान कर, नियमित उपभोक्ता बनने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161113