search

फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, बच्ची की मौत, 13 घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 608
  

फिरोजाबाद में लिंटर के मलबे को हटाती जेसीबी। एएनआई से वीडियो ग्रैब।  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ इलाके में अशोक कुमार के निर्माणाधीन मकान में पहली मंजिल पर लिंटर डल रहा था। शुक्रवार दोपहर चार बजे अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया।

हादसे के समय मौके पर काम कर रहे मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, दमकल विभाग और राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है।

अब तक 13 घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। तीन वर्षीय बच्ची को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। घायलों में सात मजदूर जबकि पांच घर के लोग हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161077