search

गोरखपुर में बनकर तैयार हो रही 4.8 KM लंबी रिंग रोड, रामगढ़ ताल की बढ़ेगी खूबसूरती; CM योगी करेंगे निरीक्षण

Chikheang Yesterday 18:57 views 865
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक निर्माणाधीन 4.8 किलोमीटर लंबी ताल रिंग रोड से यातायात तो सुगम होगा ही ताल की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। रिंग रोड का कार्य मई 2026 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

शनिवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गति और गुणवत्ता जांचेंगे। पिछले माह के दौरे में ही मुख्यमंत्री इसका निरीक्षण करने वाले थे, जिसे देखते हुए प्राधिकरण ने कार्य की रफ्तार तेज कर दी है। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही मशीनों की मदद से तेजी से काम कराया जा रहा है।

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री शनिवार को पहले जंगल कौड़िया में बने ब्लाक गेट का लोकार्पण करेंगे। फिर रिंग रोड का निरीक्षण और बिछिया में बनकर तैयार शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। जीडीए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ताल किनारे मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक करीब चार किलोमीटर लंबी और दो लेन चौड़ी रिंग रोड का निर्माण करा रहा है, जिस पर लगभग 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ताल की ओर पाइलिंग के ऊपर कंक्रीट और स्टील की बीम डालकर सड़क बनाई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से स्टील की रेलिंग भी लगाई जा रही है, जिससे सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी।

यह सड़क कुल 12 मीटर चौड़ी होगी, जिसमें सात मीटर चौड़ी मुख्य सड़क और दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ताल फ्रंट के विकास और बोट जेटी निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
2.47 करोड़ की लागत से बना है कल्याण मंडपम, 300 लोगों की क्षमता

निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए किफायती स्थान उपलब्ध कराने की योजना के तहत शहर में पांचवें ‘कल्याण मंडपम’ का लोकार्पण शनिवार को होगा। यह मंडपम जंगल तुलसीराम वार्ड के बिछिया मोहल्ले में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। जीडीए द्वारा 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन में लगभग 300 लोगों की क्षमता वाला सभागार है। परिसर में किचन, स्टोर, पेयजल व्यवस्था तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इससे पहले फरवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच शहर के खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला और राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र में चार कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया जा चुका है। जीडीए के अनुसार जंगल बेनीमाधव, बशारतपुर, नकहा नंबर दो, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो और सेमरा में भी निर्माण कार्य जारी है। लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कल्याण मंडपम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांची।  
वर्ष 1962 में बना था जंगल कौड़िया ब्लॉक भवन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार पूर्वाह्न जंगल कौड़िया ब्लाक परिसर में नवनिर्मित मुख्य गेट, बीडीओ कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण, सुंदरीकरण व चहारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। जंगल कौड़िया ब्लाक भवन 1962 में बना था।
तीन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे सीएम योगी

गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह गोरखपुर के तीन प्रमुख शिवालयों मानसरोवर, मुक्तेश्वरनाथ और भरोहिया में जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना करेंगे। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को भी मुख्यमंत्री महादेव झारखंडी स्थित पौराणिक महत्व वाले शिवालय में दर्शन-पूजन करेंगे।

महायोगी गुरु गोरखनाथ शिवावतार हैं, ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवोपासना का अनुष्ठान भी नाथपंथ की परंपरा का अभिन्न अंग है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर महाशिवरात्रि का पर्व गोरक्षपीठ को केंद्रित कर गोरखपुर में ही मनाते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन रविवार को गोरक्षपीठ में आराधना करने के बाद पूर्वाह्न अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक करेंगे। रविवार को ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री, भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी जाकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व शनिवार शाम को सीएम योगी महादेव झारखंडी स्थित शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161211