search

31 मार्च तक गृहकर जमा कराने पर नहीं देना पड़ेगा जुर्माना, खोड़ा में बकायेदारों को दिया गया अंतिम मौका

deltin33 2 hour(s) ago views 154
  

31 मार्च तक गृहकर जमा न करने वालों को आरसी जारी कर छह प्रतिशत जुर्माना वसूला जाएगा। फोटो: सांकेतिक




जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। खोड़ा में कई वर्ष से गृहकर जमा न करने वाले गृहस्वामियों को नगर पालिका द्वारा राहत दी गई है। 31 मार्च तक गृहकर जमा करने वाले लोग बिना जुर्माना गृहकर

जमा कर सकते हैं। 31 मार्च के बाद भी गृहकर जमा न करने बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन की ओर से आरसी जारी की जाएगी। आरसी जारी होने पर इनको गृहकर के साथ तहसील का अतिरिक्त छह प्रतिशत जुर्माना भी वसूला जाएगा। खोड़ा में करीब 48 हजार मकान हैं। इसमें से करीब 35 हजार गृहस्वामियों का करीब 33 करोड़ रुपये बकाया है।

करीब 20 हजार गृहस्वामियों का 10 हजार रुपये से ज्यादा बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी लोगों ने गृहकर नहीं जमा किया। 31 मार्च तक नगर पालिका परिषद की ओर से गृहस्वामियों को राहत दी गई है।
20 हजार बकायेदारों को जारी की जाएगी आरसी

खोड़ा में 20 हजार गृहस्वामियों का 10 हजार से ज्यादा गृहकर बकाया है। गृहकर जमा करने के लिए गृहस्वामियों को कई बार नोटिस दिए गए। नोटिस के बाद भी गृहस्वामियों द्वारा गृहकर जमा नहीं किया जा रहा है।

गृहस्वामियों के पास 31 मार्च तक का समय है। इसके बाद गृहकर जमा न करने वाले गृहस्वामियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से मकानों की पैमाइश शुरू कर दी गई है।


खोड़ा में करीब 35 हजार गृहस्वामियों का 33 करोड़ बकाया है। इसमें से 10 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों को गृहकर जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया है। नोटिस के बाद भी बकायेदारों ने गृहकर जमा नहीं कराया है। इनके पास 31 मार्च तक का समय है। इसके बाद गृहकर जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।

- शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी


यह भी पढ़ें- प्रेशर पाइप से हवा भरकर फाड़ी गई थी युवक की आंतें, गाजियाबाद फैक्ट्री हत्याकांड मामला में आरोपी को 10 साल कैद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470614