search

पटना पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार सदस्य दबोचे

LHC0088 11 hour(s) ago views 909
  

पटना पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम



जागरण संवाददाता, फुलवारीशरीफ(पटना)। फुलवारी शरीफ में शुक्रवार देर रात एसटीएफ और फुलवारी शरीिफ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अपराधी हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह स्कॉर्पियो वाहन से इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर बीएमपी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर घेराबंदी की गई। उसी दौरान स्कॉर्पियो में तेल भरवा रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश शुरू हुई।
भागने के दौरान पुलिस को रौंदने की कोशिश

पुलिस टीम को देखते ही बदमाश घबरा गए और तेजी से वाहन भगाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुलिस की ओर बढ़ी तो जवानों ने सतर्कता दिखाई। धक्का-मुक्की और भगदड़ के बीच एक पुलिसकर्मी संतुलन खोकर पास के नाले में गिर पड़ा। हालांकि अन्य जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन को घेर लिया। कुछ ही मिनटों में चारों बदमाशों को दबोच लिया गया।
हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में ईसापुर निवासी शाहरुख उर्फ कुंदन नाथ सहित चार बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, एक कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वारदात में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा टेप और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में हथियारों के जरिए बड़ी घटना की तैयारी की आशंका जताई गई है।
15 जिलों में फैला था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार यह गिरोह बिहार के करीब 15 जिलों में सक्रिय रहा है। डकैती, लूट और हथियारबंद वारदातों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। कई जिलों में इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। अब इनके नेटवर्क और फरार साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई और इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159801