search

अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट चार दिन से लापता, दूतावास ने जताई चिंता; तलाश जारी

Chikheang 8 hour(s) ago views 861
  

अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट चार दिन से लापता (फोटो- linkedin)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में पढ़ने गए 22 वर्षीय भारतीय छात्र के लापता होने की खबर सामने आई है। छात्र साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक का रहने वाला था और बर्कले विश्वविद्यालय से पोस्ट-ग्रेजुएट कर रहा था। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने छात्र के गायब होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

छात्र के गायब होने को लेकर चिंतित कॉन्सुलेट जनरल ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “सैन फ्रांसिस्को में भारत का कॉन्सुलेट जनरल, कर्नाटक राज्य के रहने वाले UC बर्कले के एक भारतीय पोस्ट-ग्रेजुएट स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने को लेकर बहुत चिंतित है। कॉन्सुलेट परिवार के संपर्क में है और स्टूडेंट का पता लगाने के लिए संबंधित लोकल अधिकारियों से भी संपर्क में है।“
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

हालांकि, यह ऐसी पहली घटना नहीं है। विदेश में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स अक्सर अधिकारियों द्वारा भेदभाव, नस्लभेदी हमलों और लापरवाही की शिकायत करते हैं। लोकसभा में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के विदेश में स्टूडेंट सेफ्टी के बारे में उठाए गए एक सवाल में, विदेश मंत्रालय ने भारतीय स्टूडेंट्स को सुरक्षित रखने की अपनी कोशिशों पर जोर दिया।

ओवैसी के सवाल के जवाब में, MEA ने लिखा, “सरकार विदेश में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स की सेफ्टी को बहुत ज्यादा प्राथमिकता देती है और उनके खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर नजर रखती है। उनके खिलाफ होने वाली हिंसक और बुरी घटनाओं को विदेश में मौजूद भारतीय मिशन/पोस्ट तुरंत होस्ट देश के संबंधित अधिकारियों के सामने उठाते हैं ताकि यह पक्का हो सके कि उनकी ठीक से जांच हो और दोषियों को सजा मिले।“
रूममेट ने दी थी गायब होने की जानकारी

श्रीनिवासैया के रूममेट बनेत सिंह ने गायब होने के बाद पता लगाने में मदद के लिए लिंक्डइन पर पोस्ट किया। बनेत सिंह ने लिंकडइन पर किए एक पोस्ट में लिखा, “सभी को नमस्कार, मेरा रूममेट साकेत श्रीनिवासैया सोमवार, 9 फरवरी से लापता है। उसे आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया था। अगर मेरे किसी परिचित को इस इलाके में ऐसे लोग पता हों जिन्होंने उसे हाल ही में देखा हो, तो कृपया मुझे जानकारी दें।

मैं पुलिस विभाग के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है। कृपया कोई भी ऐसी जानकारी दें जिससे मदद मिल सके।“ (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161709