search

गोद भराई के बाद शादी करने से इनकार, जेवर मांगने पर लड़की पक्ष ने दी धमकी; मैनपुरी में युवक ने दर्ज कराई FIR

Chikheang 2 hour(s) ago views 783
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। रिश्ते तय होने के बाद गोद भराई के दौरान बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक के स्वजन ने लड़की पक्ष को आभूषण और नकदी दे दी। इस बीच लड़की की दूसरी जगह शादी तय कर दी गई।

शादी की तारीख तय होने के बाद जब लड़का पक्ष ने तैयारियां शुरू कीं तो लड़की पक्ष से शादी करने से मना कर दिया। पंचायत के बाद भी आरोपित राजी नहीं हुए तो पीड़ित ने आभूषण और नकदी वापस मांगी, लेकिन नहीं दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचायत के बाद भी आरोपित नहीं हुए राजी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बुलंदशहर जिले के देवीपुरा प्रथम गली नंबर दो निवासी गौतम कुमार ने शुक्रवार को एलाऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनके रिश्ते की बात एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों परिवार की सहमति के बाद 20 जुलाई 2024 को गोद भराई की रस्म हुई। जिसमें लड़की पक्ष को आभूषण आदि उपहार दिए गए। इसके बाद शादी की तारीख 30 अप्रैल 2025 तय होने के बाद घर में तैयारियां शुरू हो गईं।
लड़की पक्ष ने तैयारियों के लिए ले लिए 58 हजार रुपये

इस बीच लड़की पक्ष ने तैयारियों को लेकर करीब 58 हजार रुपये उनसे ले लिए थे। जिसके बाद लगातार शादी को टालते रहे। 11 फरवरी 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है। इसके बाद जब रुपये और आभूषण आदि वापस मांगे तो आरोपित गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में एसओ एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161586