search

Akshaye Khanna के पास नहीं कोई मूवी, जिस फिल्म के लिए छोड़ी Drishyam 3 आज उसी से कर दिया गया बाहर

deltin33 3 hour(s) ago views 322
  

भागम भाग से कटा अक्षय का पत्ता? (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय खन्ना को आखिरी बार आदित्य धर की धुरंधर में देखा गया था। इस मूवी में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल निभाया था जबकि अक्षय रहमान डकैत के रोल में छा गए। इस बीच खबर आई की अक्षय खन्ना ने मेकर्स के साथ अनबन की वजह से अजय देवगन की दृश्यम 3 को मना कर दिया है।
अक्षय खन्ना को किसने किया रिप्लेस?

वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह थी कि एक्टर ने गोविंदा को भागम भाग 2 से रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अंतत: ये रोल जाकर मनोज बाजपेई की झोली में गिरा जो आने वाले सीक्वल में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ नजर आएंगे। अब इस बीच कमाल खान ने दावा किया है कि अक्षय खन्ना ने \“दृश्यम 3\“ को \“भागम भाग 2\“ की वजह से मना किया था और ये फिल्म भी उनके हाथ से चली गई।

  

यह भी पढ़ें- Dhurandhar देखकर सुनील शेट्टी को हो रहा है अफसोस, आदित्य धर की वजह से टूट गया ये बड़ा सपना!
अक्षय खन्ना के पास नहीं कोई फिल्म?

शनिवार को केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “अक्षय खन्ना ने फिल्म \“भागम भाग 2\“ के लिए \“दृश्यम 3\“ छोड़ दी थी! लेकिन अक्षय को वह फिल्म नहीं मिली। मनोज बाजपेयी अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में हैं! निर्देशक राज शांडलिया हैं। नरेंद्र हीरावत निर्माता हैं! मतलब अक्षय खन्ना के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है।“

भागम भाग 2 में गोविंदा की जगह मनोज के आने के बारे में बात करते हुए परेश ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “यह एक अलग और अनोखा कॉम्बिनेशन होगा।“ परेश रावल ने आगे कहा कि उन्हें फिल्म में गोविंदा की कमी खलेगी। गोविंदा के फिल्म छोड़ने का कारण पूछे जाने पर रावल ने स्वीकार किया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।


Akshay Khanna did leave #Drishyam3 for film “Bhagam Bhaag2”! But Akshay didn’t get that film. Manoj Bajpayee is in the film with Akshay Kumar! Director Raaj Shaandliya is directing the film. Narendra Hirawat is the producer! Means Akshay Khanna doesn’t have any film right now. — KRK (@kamaalrkhan) February 14, 2026


  
कौन होगी लीड एक्ट्रेस?

खबरों के मुताबिक, \“भागम भाग 2\“ में मीनाक्षी चौधरी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। \“गुंटूर कारम\“, \“द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम\“ और \“लकी भास्कर\“ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी मीनाक्षी ने 2019 में अपनी पहली फिल्म \“अपस्टार्ट्स\“से डेब्यू किया और अब 3 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी के साथ उनकी भूमिका को लेकर बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें- अक्षय संग फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही थीं Kangana Ranaut, फिर हुआ कुछ ऐसा; \“क्वीन\“ रह गईं हैरान!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470971