search

बल‍िया में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Chikheang Yesterday 18:27 views 221
  

बलिया में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।  



जागरण संवाददाता, बलिया। अभी दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बड़े बेटे द्वारा चाकू गोदकर पिता की हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि शनिवार शाम रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी स्थित देशी शराब की दुकान के समीप दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के बीच हुए वाद-विवाद में बदमाशों ने गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश को पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संवरा चट्टी के समीप बलिया-मऊ राजधानी मार्ग पर चक्का जाम शुरू कर दिया। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने संवरा गांव के तीन नामजद व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपितों के धर-पकड़ में जुट गई है। खून से लतपथ युवक को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम होने से दोनों तरह वाहनों का लंबा जाम लग जाने से आवागम ठप हो गया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपराधितों के शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161864