search

रायबरेली में खरीदारी करने आए 12 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, बाजार में मची अफरा-तफरी

cy520520 3 hour(s) ago views 213
  



संवाद सूत्र, डीह (रायबरेली)। कस्बे के रोखा मार्ग पर शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ता अचानक बाजार में घुस आया। जो भी सामने आया कुत्ते ने उसे काटना शुरू कर दिया।

बाजार में खरीदारी करने आए लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। कुत्ते के काटने से ओम जायसवाल, रेशू, अलपिया बानो, मो. एहसान, लहुरी, नूरजहां, दिव्या रामसजीवन समेत 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पागल कुत्ता टेकारी मार्ग की ओर भाग गया। सीएचसी अधीक्षक सत्यपाल सिंह का कहना है कि कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों का उपचार किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157580