search

आगरा में कारीगरों ने हड़पी व्यापारी की 46 किलोग्राम चांदी, मांगने पर दे रहा धमकियां

Chikheang 3 hour(s) ago views 818
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। पायलें बनवाने के लिए दी गई 46 किलो चांदी कारीगरों ने हड़प ली। वापस मांगने पर चांदी कारोबारी को धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर छत्ता थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

छत्ता के लेन गोशाला निवासी नीरज वर्मा ने मनीष कुमार व उनके भाई सुभाष कुमार निवासी आनंद नगर जगदीशपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है वह युग ओर्नामेंट्स के नाम से चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं।

वर्ष 2024 में आरोपित तीन बार में पायलें बनाने के लिए 46 किलो सौ ग्राम चांदी ले गए थे। आरोपितों ने पायल बनाकर नहीं दीं, न ही चांदी वापस की। मांगने पर गाली गलौज करने के साथ ही काटकर यमुना में फेंकने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161823