search

AI मॉडल की मदद से पकड़ा गया था मादुरो, अमेरिका ने बिछाया था तकनीकी जाल; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Chikheang 3 hour(s) ago views 834
  

AI मॉडल की मदद से पकड़ा गया था मादुरो अमेरिकी ने बिछाया था तकनीकी जाल (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने एक ऐसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल Claude का इस्तेमाल किया, जिसे एंथ्रोपिक नाम की कंपनी ने बनाया है। यह एआई साधारण रूप से भाषा समझने और जटिल डेटा और जानकारी को प्रोसेस करने में सक्षम है।

रिपोर्ट के हिसाब से इस एआई को पेंटागन के कई मंचों पर तैनात किया गया था, ताकि ऑपरेशन के दौरान तेजी से जानकारी का विश्लेषण और निर्णय लिया जा सके। लेकिन कंपनी के अपने नियमों में साफ लिखा है कि Claude को हिंसा, हथियारों के विकास या निगरानी में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
Claude को किसने किया है विकसित?

इसके बावजूद इसे उस ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किया गया यही बात विवाद का कारण बनी है। Claude AI को एंथ्रोपिक ने विकसित किया है एक ऐसी कंपनी जो एआई के सुरक्षित और नैतिक उपयोग पर जोर देती है।

सरकारी अधिकारियों ने Claude का इस्तेमाल डेटा कंपनी पैलेंटीर टेक्नोलॉजिस के माध्यम से किया, क्योंकि पैलेंटीर के प्लेटफॉर्म को अमेरिका के रक्षा विभाग और अन्य एजेन्सियों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। एंथ्रोपिक के नियमों के खिलाफ जाने की वजह से पेंटागन और कंपनी के बीच लगभग 200 मिलियन डॉलर की अनुबंध राशि पर भी विवाद उठ गया है।
सुरक्षा नियम और विवाद

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने पहले ही यह स्पष्ट किया है कि वे एआई के ऐसे उपयोगों के खिलाफ हैं जो घातक ऑपरेशनों, निगरानी या अन्य हिंसात्मक इस्तेमाल को बढ़ावा दें। वे एआई के उपयोग पर कड़ी नियमावली और नियंत्रण चाहते हैं।

दूसरी ओर, US रक्षा विभाग ऐसे एआई सिस्टम चाहता है जो युद्ध संचालन में प्रभावी और प्रतिबंधों के बिना काम कर सके यही वजह है कि दोनों पक्षों के बीच एआई के उपयोग को लेकर बातचीत और मतभेद बढ़ रहे हैं।
ऑपरेशन में AI का सटीक रोल क्या था?

इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि Claude ने ऑपरेशन में सटीक रूप से क्या किया, जैसे कि रणनीति बनाना, डेटा का विश्लेषण करना, या निर्णयों को तेज़ करना। जहां तक रिपोर्ट में कहा गया है, इसका इस्तेमाल इंटेलिजेंस इकट्ठा करने, डेटा प्रोसेसिंग और योजना बनाने की प्रक्रिया में हुआ हो सकता है, लेकिन ऑपरेशन की विस्तृत तकनीकी भूमिका अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

भारत के साथ कैसे रहेंगे बांग्लादेश के रिश्ते? चुनाव के बाद पहले संबोधन में तारिक रहमान ने किया खुलासा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161823