यह खबर आस्था, प्रेम और धार्मिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल पेश करती है। हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही एक ऐसी शिव भक्त चर्चा का विषय बनी हुई है, जो अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान भोलेनाथ को कांवड़ चढ़ाने के लिए चल पैदल चल रही, वो भी बुर्के में, क्योंकि ये महिला मुस्लिम समुदाय से है। इन दिनों तमन्ना मलिक नाम की एक युवती की कहानी हर किसी का ध्यान खींच रही है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली तमन्ना ने अपने प्रेम को पाने के लिए भगवान शिव से जो मन्नत मांगी थी, उसके पूरा होने पर वे आज कांवड़ यात्रा कर रही हैं।
क्या थी मन्नत?
तमन्ना मलिक ने बताया कि वे अमन त्यागी नाम के लड़के से प्रेम करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उनके जीवन में काफी अड़चनें आ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर पर माथा टेका।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rajasthan-police-confirmed-sadhvi-prem-baisa-died-due-to-cardiac-arrest-and-multiple-illnesses-article-2370184.html]Sadhvi Prem Baisa: इस वजह से हुई थी प्रेम बाईसा की मौत...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 8:09 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/missing-trinamool-leader-body-found-in-north-24-pargana-canal-police-suspect-illicit-love-affair-article-2370170.html]West Bengal: पांच दिन से लापता थे, अब नाले में मिला शव... लव अफेयर में TMC नेता का मर्डर! अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 7:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/punjab-mother-poisons-her-two-minor-children-due-to-illicit-relationship-article-2370168.html]Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर! अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 7:14 PM
तमन्ना ने मन्नत मांगी थी- “हे भोलेनाथ, अगर मेरी शादी अमन त्यागी से हो गई, तो मैं हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ लाऊंगी।“
तमन्ना का कहना है कि भगवान शिव ने उनकी पुकार सुन ली और अमन के साथ उनकी शादी संपन्न हो गई। अब अपनी उसी मन्नत को पूरा करने के लिए वे हरिद्वार से जल भरकर ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर बढ़ रही हैं।
तमन्ना का मानना है कि उनकी खुशहाल गृहस्थी भगवान भोलेनाथ का ही आशीर्वाद है। अमन त्यागी से शादी के बाद अब वे दो बेटों की मां हैं और उनका कहना है कि भगवान शिव की कृपा से उनके जीवन में सुख-शांति बनी हुई है।
अपनी मन्नत को याद रखते हुए तमन्ना 10 फरवरी को कांवड़ उठाने के लिए हरिद्वार पहुंचीं। वे पूरी श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं और उनका गंतव्य क्षेमनाथ तीर्थ है।
तमन्ना आगामी शिवरात्रि के पावन अवसर पर शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न करेंगी।
धार्मिक सद्भाव की मिसाल
तमन्ना की इस यात्रा ने समाज में आपसी भाईचारे और आस्था का बड़ा संदेश दिया है। उनके साथ उनके पति अमन त्यागी भी इस यात्रा में शामिल हैं।
तमन्ना पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने बुर्के के ऊपर भगवा रंग का पटका पहना है और माथे पर तिलक लगाकर \“बम-बम भोले\“ के जयकारे लगा रही हैं।
इस यात्रा में उनके पति अमन भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। दोनों का मानना है कि आस्था किसी मजहब की मोहताज नहीं होती।
सोशल मीडिया पर चर्चा
तमन्ना मलिक की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे प्रेम की जीत और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं। तमन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भोलेनाथ सबके हैं। उन्होंने मेरी मुराद पूरी की है, इसलिए मैं अपनी श्रद्धा और वादे के अनुसार जल चढ़ाने जा रही हूं।“
भगवा वस्त्रों में कांवड़ कंधे पर रखे तमन्ना के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। मुख्यधारा की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक, हर जगह उनके इस अटूट विश्वास और साहस की सराहना की जा रही है।
West Bengal: पांच दिन से लापता थे, अब नाले में मिला शव... लव अफेयर में TMC नेता का मर्डर! |