search

देवरिया में मृतक दारोगा के परिवार से मिले अजय राय, सरकार से की हत्या की न्यायिक जांच की मांग

Chikheang Yesterday 20:27 views 315
  

मृतक दारोगा के हत्या की सरकार कराए न्यायिक जांच: अजय राय।



जागरण संवाददाता, देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को नगर पालिका परिषद के सोमनाथ वार्ड मूड़ाडीह पहुंचे। वहां पर वे बस्ती के परशुरामपुर थाने में तैनात दारोगा अजय कुमार गौड़ की नृशंस हत्या पर दुख व्यक्त किया। मृतक के स्वजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। हत्यारों को कठोर सजा दिलाने के लिए सरकार से न्यायिक जांच की मांग उठाई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मृतक दारोगा अजय के 13वीं के अवसर पर उनके घर पहुंचे। उनके भाई पीसीएस अधिकारी अरुण कुमार और पत्नी रंजीता ने अजय की हत्या को एक गहरी साजिश बताया।

कांग्रेस नेताओं के पहुंचते ही एक बार फिर परिजनों के बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए। दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिले।

पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ हैं। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भटनी नगर पंचायत के हतवा टोला पहुंचे जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी का ह्रदयाघात से मौत होने पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उनके साथ जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल \“\“रोशन\“\“ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो,पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह \“\“राकेश\“\“, रामजी गिरी, वरुण राय, भरत मणि त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद, जयप्रकाश धनगर, राजेश सिंह, दीनदयाल यादव, संजीव कुमार मिश्रा, मिर्जा खुर्शीद, चन्दन वर्मा समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- एक युवती से दुष्कर्म कर दूसरी लड़की से रचाने वाला था शादी, घोड़ी चढ़ने से पहले पुलिस ने दबोचा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876