search

छोटी तस्वीर पर बवाल; सदाकत आश्रम में एनएसयूआइ की बैठक में पोस्टर विवाद और हंगामा

deltin33 Yesterday 20:57 views 767
  

समीक्षा बैठक को संबोध‍ित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश राम। सौ-पार्टी  



राज्य ब्यूरो, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी।  

इसमें एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। कन्हैया की छोटी तस्वीर से नाराजगी पर पोस्टर फाड़ने से लेकर हाथापाई तक की नौबत आ गई।
छात्र संघ चुनाव की समीक्षा के दौरान हंगामा

एक-दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी भी हुई। वहां मौजूद वरीय नेताओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर हंगामा शांत कराया।
सदाकत आश्रम में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी।

एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी दावेदारों और तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे मगर इससे पहले ही पोस्टर में लगी तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
पोस्‍टर फाड़ने के बाद बढ़ा विवाद

राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के समर्थकों ने कन्हैया की छोटी तस्वीर लगाने पर आपत्ति जताई और वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया।

इसके बाद एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर उर्फ सूरज यादव उठ खड़े हो गए और प्रतिरोध किया। इससे हाथापाई की नौबत आ गई।

हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं को वहां से भगा दिया गया। इसके बाद बैठक हुई। मालूम हो कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन फार्म बिक रहे हैं, जिसको सोमवार से जमा कराया जाएगा। चुनाव 28 फरवरी को है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471144