search

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा

LHC0088 Yesterday 20:57 views 426
  

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी को देवों के देव महादेव की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साधक शिव मंदिर में बाबा का भक्ति भाव से पूजा और अभिषेक करते हैं। इस दिन साधक महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं।

  

ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से मन के कारक चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलती है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
चंद्र देव मंत्र

1. प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।
2. ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।
3. ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।
4. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।।
5. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च ।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।

राशि अनुसार मंत्र जप


मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन\“ ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ केतवे नमः\“ मंत्र का एक माला जप करें।

वृषभ राशि के जातक पूजा के समय \“ॐ नीलकंठ नमः और ॐ नवग्रहयुताय नमः\“ मंत्र का एक माला जप करें।

मिथुन राशि के जातक सोमवार को \“ॐ मृत्युन्जन नमः और ॐ चित्रवर्णाय नमः\“ मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने हेतु \“ॐ रामेश्वर नमः और ॐ चित्रकारिणे नमः\“ मंत्र का जप करें।

सिंह राशि के जातक चंद्र देव की कृपा पाने के लिए \“ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ महाशूराय नमः\“ मंत्र का जप करें।

कन्या राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए \“ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ॐ सूर्यारये नमः\“ मंत्र का जप करें।

तुला राशि के जातक पूजा के समय \“ॐ नागधारी नमः और ॐ अंतर्वेदिने नमः\“ मंत्र का एक माला जप करें।

वृश्चिक राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए \“ॐ सोमनाथ नमः और ॐ ईश्वराय नमः\“ मंत्र का जप करें।

धनु राशि के जातक पूजा के समय रोजाना \“ॐ पशुपति नमः और ॐ लघुदेहाय नमः\“ मंत्र का पांच माला जप करें।

मकर राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए \“ॐ सर्वेश्वर नमः और ॐ अदृश्याय नमः\“ मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए \“ॐ भूतेश्वर नमः और ॐ पुरुषकर्मणे नमः\“ मंत्र का जप करें।

मीन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय \“ॐ नागेश्वर नमः और ॐ प्राणनाथाय नमः\“ मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें ये अचूक उपाय, खुद चंद्रमा देंगे आपको मानसिक शांति!

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महादेव की भक्ति का सबसे बड़ा महापर्व है महाशिवरात्रि, यहां नोट करें व्रत कथा से लेकर पूजा की सभी जानकारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159854