search

अल्मोड़ा के बज्यूड़ा गांव के जंगलों में धधकी आग, आबादी की ओर तेजी से बढ़ने के चलते मचा हड़कंप

deltin33 2 hour(s) ago views 880
  

फायर टीम ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू. Jagran



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सोमेश्वर कौसानी सड़क पर पातलीबगड़ के समीप बज्यूड़ा गांव के जंगलों में आग धधक गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

फायर सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में आग की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगी है। अब शनिवार देर शाम बज्यूड़ा गांव के जंगलों में आग लग गई। आग ने तेजी से जंगल के बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। आग तेजी से आबादी क्षेत्र और आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

आग से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। यहां फायर टीम में एलएफएम किशन सिंह, एफएम डीवीआर हरि सिंह, एफएम रवि आर्य, धीरेंद्र सिंह, मनीषा, बबीता जोशी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: केदारघाटी के जंगलों में लगी आग, जंगली जानवरों पर मंडराया खतरा; वन विभाग बुझाने में जुटा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जंगल की आग को लेकर सख्ती: खेतों में फसल अवशेष जलाने की समय सीमा तय, लापरवाही पर दर्ज होगा केस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471297